Thursday , July 2 2026

उत्तर प्रदेश में स्कोडा का विस्तार, लखनऊ में खुले दो नए कस्टमर टचपॉइंट्स

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्कोडा ऑटो इंडिया ने लखनऊ में दो नए कस्टमर टचपॉइंट्स का उद्घाटन किया है, जिससे राज्य और भारत के उत्तरी क्षेत्र में उसके नेटवर्क को और मजबूती मिली है। ऑटोमूवर्स ऑटो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में शुरू की गई इन नई सुविधाओं में अयोध्या रोड पर एक सेल्स सुविधा और बाराबंकी, लखनऊ में एक आफ्टर-सेल्स सुविधा शामिल है।

अयोध्या रोड स्थित नया सेल्स सेंटर 5,200 वर्ग फ़ीट क्षेत्र में फैला है, जहां एक समय में  छह कारों का प्रदर्शन किया जा सकता है। जबकि बाराबंकी में 13,500 वर्ग फ़ीट का आफ्टर-सेल्स सेंटर है जिसमें 10 सर्विस बे उपलब्ध हैं। लखनऊ में ये नए सेंटर स्कोडा ऑटो की ग्लोबल ‘मॉडर्न सॉलिड’ ग्लोबल डिज़ाइन फिलॉसफी को दर्शाते हैं। जो सभी ग्राहकों को स्वागतपूर्ण वातावरण के साथ उत्कृष्ट बिक्री अनुभव प्रदान करते हैं। 

इसके साथ ही स्कोडा ऑटो इंडिया के उत्तर प्रदेश में अब 26 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स हो गए हैं। जो आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी में संचालित हैं।

उद्घाटन के बारे में टिप्पणी करते हुए आशीष गुप्ता (डायरेक्टर, स्कोडा ऑटो इंडिया) ने कहा, “लखनऊ में इन नए सेंटरों के उद्घाटन के साथ हम उत्तर प्रदेश में स्कोडा ऑटो इंडिया की उपस्थिति के नेटवर्क विस्तार को और सुदृढ़ कर रहे हैं। अकेले लखनऊ में अब हमारे पांच से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स संचालित हो रहे हैं। अब हम अपने संपूर्ण उत्पाद पोर्टफोलियो को ग्राहकों के और करीब ला रहे हैं। साथ ही उन्हें बिक्री के साथ सेवा और ग्राहक देखभाल के सर्वोच्च मानकों का अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश भारत की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमें विश्वास है कि काइलैक, नई कुशाक, कोडियाक और स्लाविया जैसे मॉडलों के साथ हम इस महत्वपूर्ण बाजार में स्कोडा ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।“

संजीत तलवार (डीलर प्रिंसिपल, ऑटोमूवर्स ऑटो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड) ने कहा, “हम स्कोडा ऑटो इंडिया के साथ अपनी मज़बूत साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में ग्राहकों तक इस ब्रांड का प्रीमियम अनुभव पहुंचाने पर खुशी का अनुभव कर रहे हैं। ये नए सेल्स और आफ्टरसेल्स सेंटर डिस्प्ले से लेकर डिलीवरी तक  ग्र्राहकों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के साथ अत्याधुनिक सर्विस सपोर्ट भी उपलब्ध कराएंगे। हमारा लक्ष्य इस शहर के ग्राहकों को स्कोडा ऑटो की बेहतरीन उत्पाद श्रृंखला के साथ उत्कृष्ट ओनरशिप अनुभव उपलब्ध कराना है।“

पिछले कुछ सालों में, स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। साल 2021 में जहां कंपनी के 120 से ज़्यादा टचपॉइंट्स थे, वहीं अब बढ़कर 189 शहरों में 340 से ज़्यादा टचपॉइंट्स तक पहुंच गए हैं। इस सफ़र में उत्तर प्रदेश एक प्रमुख बाजार रहा है, जहाँ ब्रांड ने पिछले 12 महीनों में अपनी उपस्थिति को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है। राज्य में ब्रांड के विस्तार अभियान के तहत आगे बढ़ते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया ने झांसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर और अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के पांच नए शहरों में प्रवेश किया है। पिछले एक वर्ष में कंपनी ने इस विस्तार के दौरान सात नए सेल्स टचपॉइंट्स और पांच नए आफ्टरसेल्स टचपॉइंट्स की शुरुआत की है।

वर्तमान में स्कोडा ऑटो इंडिया उत्तर प्रदेश में कुल 26 कस्टमर टचपॉइंट्स संचालित कर रही है, जिनमें 19 सेल्स सेंटर और 18 आफ्टरसेल्स सेंटर शामिल हैं। इनमें से कई सेंटर एकीकृत 2एस/3एस डीलरशिप के रूप में कार्य कर रहे हैं।

आने वाले कुछ महीनों में अलीगढ़ और आजमगढ़ में विस्तार की योजना के साथ कंपनी पूरे उत्तर प्रदेश में ग्राहकों के और करीब पहुंचने तथा उन्हें बेहतर ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।