हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ऑनमोबाइल ग्लोबल लि. ने Flipkart पर ONMO+ Smart Console लॉन्च करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने भारत के कंसोल गेमिंग बाजार में अपनी शुरुआत करते हुए पहली बार स्मार्ट कंसोल आधारित गेमिंग अनुभव पेश किया है। ONMO+ टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन सहित विभिन्न स्क्रीन पर प्रीमियम गेमिंग की सुविधा देता है, जिससे महंगे गेमिंग पीसी या पारंपरिक गेमिंग कंसोल की आवश्यकता नहीं रहती।
Flipkart के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाते हुए ONMO+ का उद्देश्य देशभर में हाई-परफॉर्मेंस कंसोल गेमिंग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। ऐसे समय में जब गेमिंग बाजार तेजी से बढ़ रहा है और पारंपरिक गेमिंग हार्डवेयर महंगे एवं जटिल होते जा रहे हैं। ONMO+ एक किफायती और आसान समाधान लेकर आया है।

इस पैकेज में एक Smart Console, विभिन्न डिवाइसों पर गेम खेलने की सुविधा (Cross-Platform Access), 100 से अधिक प्रीमियम रेडी-टू-प्ले गेम्स और एक Pro Controller शामिल है। यह सिस्टम आम खिलाड़ियों के लिए आसान है, वहीं प्रोफेशनल गेमर्स भी AMD और AsRock Rack के सहयोग से भारत के उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों में स्थापित कंपनी के विशेष GPU सर्वरों के जरिए अपने अनुकूल AAA गेम्स खेल सकेंगे।
OnMobile के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रांस्वा-चार्ल्स सिरोइस ने कहा, “गेमिंग दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मनोरंजन माध्यमों में से एक है, लेकिन प्रीमियम गेमिंग का अनुभव अभी भी सीमित लोगों तक ही पहुंच पाता है। ONMO+ के माध्यम से हमारा उद्देश्य पारंपरिक कंसोल गेमिंग की लागत और जटिलता जैसी बाधाओं को दूर करना है। यह एक ऐसा संपूर्ण गेमिंग समाधान है, जिससे नए खिलाड़ी अपनी मौजूदा स्क्रीन पर बेहतरीन गेम्स का आनंद ले सकते हैं, जबकि हार्डकोर गेमर्स को नवीनतम और अधिक संसाधन मांगने वाले गेम खेलने के लिए शक्तिशाली स्मार्ट कंसोल उपलब्ध कराया गया है। Flipkart के साथ यह साझेदारी हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब हम अपनी तकनीक सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं।”

Flipkart के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के उपाध्यक्ष सुजीत अगाशे ने कहा, “Flipkart पर हम लगातार उपभोक्ताओं को नई तकनीक और बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के लिए अपने उत्पादों का दायरा बढ़ा रहे हैं। हमें ONMO+ के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है, जिससे ग्राहक अपने मौजूदा टीवी, लैपटॉप या अन्य स्क्रीन पर कंसोल-स्तरीय गेमिंग का आनंद ले सकेंगे।”
भारत में गेमिंग उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है और देश में 50 करोड़ से अधिक गेमर्स मोबाइल, टीवी और पीसी जैसे विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। इंटरनेट की बढ़ती पहुंच, स्मार्ट डिवाइसों का बढ़ता उपयोग और डिजिटल मनोरंजन की बढ़ती मांग के कारण गेमिंग बाजार नए अवसरों की ओर बढ़ रहा है।
ONMO+ Smart Console की शुरुआती कीमत 3 महीने की सदस्यता सहित मात्र ₹4,999 रखी गई है। यह 26 जून 2026 से Flipkart पर उपलब्ध है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal