Sunday , August 23 2026

असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4

गुवाहाटी : असम में शनिवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका तड़के 04 बजकर 51 मिनट 16 सेकेंड पर महसूस किया गया।भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। इसका केंद्र असम के कछार जिले में जमीन के अंदर करीब 42 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का एपिसेंटर 24.940 उत्तरी अक्षांश और 92.562 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।