लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इलेक्ट्रॉनिक समाधान निर्माता कंपनी कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स लिमिटेड (बीएसई: CNCRD | 543619) को अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित ईटी नाउ बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026 में ‘एक्सीलेंस इन रेलवे टेक्नोलॉजी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गुजरात सरकार में ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स, पंचायत एवं ग्रामीण आवास, विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री ऋषिकेश गणेशभाई पटेल द्वारा प्रदान किया गया।
कंपनी की ओर से यह पुरस्कार कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक नितिन जैन ने प्राप्त किया। यह सम्मान रेलवे प्रणालियों की सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता को बेहतर बनाने वाली तकनीक-आधारित समाधानों के विकास में कॉनकॉर्ड के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है।
भारतीय रेलवे तेजी से एक अधिक कनेक्टेड, दक्ष और भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क के रूप में विकसित हो रही है, जिसमें तकनीक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वदेशी नवाचार, उन्नत इंजीनियरिंग और मिशन-क्रिटिकल रेलवे समाधानों पर अपने विशेष फोकस के माध्यम से कॉनकॉर्ड ने आधुनिक रेलवे संचालन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए इंटेलीजेंट प्रणालियों का विकास कर इस परिवर्तन को गति देने में सक्रिय योगदान दिया है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक नितिन जैन ने कहा, “यह पुरस्कार कॉनकॉर्ड परिवार के लिए गर्व का क्षण है। यह हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह सम्मान हमें विश्वास दिलाता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम इसे केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि नवाचार जारी रखने और सुरक्षा तथा विश्वसनीयता के नए मानक स्थापित करने की जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं। यह सम्मान हमारे इस विश्वास को और मजबूत करता है कि भारतीय कंपनियां विश्वस्तरीय रेलवे तकनीकों का विकास कर सकती हैं और भविष्य की गतिशीलता (मोबिलिटी) को आकार देने में सार्थक योगदान दे सकती हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal