Wednesday , June 10 2026

हर खरीदारी के साथ बढ़ेगी हरियाली, ग्रीनप्लाई ने शुरू की स्थायी ग्रीन पहल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक वादा किया जो सिर्फ योजना भर नहीं रहेगा बल्कि कंपनी की बिक्री होने वाली हर प्लाईवुड शीट में पर्यावरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के रूप में निहित होगा। कंपनी ने ‘नाम से ही नहीं, काम से भी ग्रीन’ पहल की श्रृंखला में अगले कदम के तौर पर घोषणा की कि उसकी बिक्री होने वाली हर ग्रीनप्लाई प्लाईवुड शीट एक पेड़ लगाने में योगदान देकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य में योगदान देगी। यह तय समय-सीमा वाली पहल नहीं है। यह स्थायी वादा है, यानी ग्रीनप्लाई की बिक्री होने के साथ-साथ भारत और हरा-भरा होता जाएगा।

ग्रीनप्लाई का मानना है कि भारत में जंगल उतने ही ज़रूरी हैं जितना बुनियादी ढांचा, ऐसे में वुड पैनल उद्योग की विशेष ज़िम्मेदारी है कि जिस संसाधन का वे इस्तेमाल करते हैं, उन्हें फिर से तैयार करें। जितना वे प्रकृति से लेते हैं, उससे कहीं अधिक वापस करें। आपूर्ति की जाने वाली हर प्लाईवुड शीट के साथ एक पेड़ लगाने में योगदान मिलने से, हर घर का मालिक, आर्किटेक्ट, बढ़ई, डीलर और चैनल पार्टनर भारत के हरित भविष्य में सक्रिय भागीदार बन जाएगा – अपनी खरीदारी की आदतें बदले बगैर, बस ग्रीनप्लाई को चुनकर।

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, राजेश मित्तल ने कहा, “ग्रीनप्लाई का सिद्धांत रहा है कि प्रकृति से जो भी लिया जाए उसके मुकाबले कहीं अधिक वापस किया जाए। आपूर्ति की जाने वाली हर प्लाईवुड शीट के लिए एक पेड़ लगाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इसी सिद्धांत को अमल में लाने का तरीका है। हमारे लिए वहनीयता (सस्टेनेबिलिटी) का अर्थ – सिर्फ हमारे बनाए उत्पाद से नहीं बल्कि यह उस नेतृत्व, ज़िम्मेदारी और उन आजीविकाओं से भी जुड़ा है, जिन्हें हम पेड़ लगाने से जुड़ी उन पहलों के ज़रिए मदद करते हैं, जिनसे कृषक समुदायों को लाभ होता है। ‘नाम से ही नहीं, काम से भी ग्रीन’ के वादे के साथ, ग्रीनप्लाई की हर खरीदारी आपको हरित भविष्य की ओर एक कदम और आगे ले जाती है।”

इस प्रतिबद्धता के तहत, बुनियादी ढांचा विकास के लिए आपूर्ति की जाने वाली हर ग्रीनप्लाई प्लाईवुड शीट एक पेड़ लगाने में योगदान देगी। ग्रीनप्लाई की ‘नाम से ही नहीं, काम से भी ग्रीन’ के सिद्धांत के तहत यह पहल दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के तौर पर तैयार की गई है। हर खरीदारी से घर के मालिक, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, बढ़ई, डीलर, कारोबारी और चैनल भागीदार पर्यावरण को बेहतर बनाने के काम में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। इस तरह, ज़िम्मेदारी से की गई खरीदारी हरित भविष्य की दिशा में आसान लेकिन अहम योगदान बन जाती है।