वर्धा (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक वनीकरण विभाग, वन परिक्षेत्र, वर्धा की ओर से एम.आई.डी.सी. स्थित नर्सरी में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जामुन, नीम आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
पौधा रोपण कार्यक्रम में सामाजिक वनीकरण विभाग की सहायक वनसंरक्षक अंकिता तेलंग, वनपरिक्षेत्र अधिकारी संगीता ढोबळे, मुख्य लेखापाल प्रीति पुसनाके, लेखापाल कल्पना सोनवणे, वनपाल उमेश बावणे, चंद्रशेखर कुटारे, सतीश उरकुडे, वनरक्षक विजय दिघोळे, मानद वन्यजीव प्रतिपालक कौशल मिश्र, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बी.एस.मिरगे आदि द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान कारंजा वन परिक्षेत्र से संकलित विभिन्न किस्म की देशी आमों की गुठलियों को वन विभाग को सौंपा गया। वर्धा जिले में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के आमों की गुठलियों को संकलित कर उसे नर्सरी में लगाया जा रहा है। इसके पौधे तैयार होने पर उसे विभिन्न स्थाानों पर रोपित किया जाएगा, इसके लिए वन्यजीव प्रतिपालक कौशल मिश्र, बी.एस.मिरगे, एड्. ताम्रध्वंज बोरकर आदि ने पहल करते हुए इसकी पहली खेप कारंजा परिक्षेत्र से संकलित की। इस पहल के लिए सामाजिक वनीकरण विभाग ने आभार जताते हुए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal