लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 ऐतिहासिक वर्षों की निरंतर सेवा के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 5 से 21 जून तक सेवा भी, संस्कार भी और सम्मान भी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से हुई। इस अवसर पर डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण किया गया।
कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग डॉ0 एमकेएस सुंदरम ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान की जागरूकता रैली का भी फीता काटा। इस दौरान कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने भी पौधा लगाकार पर्यावरण का संदेश दिया।
कुलसचिव रीना सिंह के नेतृत्व में परिसर में विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये। परिसर में बने कमल ताल में कमल लगाया गया। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी केशव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह, उपकुलसचिव डॉ. आरके सिंह, उपकुलसचिव डॉ0 डीपी सिंह, उपकुलसचिव डॉ. आयुष श्रीवास्तव, सहा0 कुलसचिव सुनील पाण्डेय, सहा0 कुलसचिव सौरभ सिंह, सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal