Thursday , June 4 2026

बोरोसिल ने लॉन्च किया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर, मिला ‘प्रॉमिसिंग ब्रांड ऑफ द ईयर’

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बोरोसिल, भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता ब्रांड्स में से एक हैं। होम और किचन अप्लायंसेज श्रेणी में अपनी बढ़ती मौजूदगी को और मजबूत करते हुए लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर पेश किया। मिडलैंड माइक्रोफिन के साथ साझेदारी में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख चैनल पार्टनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह आयोजन ब्रांड के नए प्रोडक्ट को पेश करने के साथ-साथ अपने व्यापारिक सहयोगियों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर भी बना।

कार्यक्रम में मिडलैंड माइक्रोफिन के प्रबंध निदेशक अमरदीप सिंह समरा, अध्यक्ष अमितेश कुमार और बोरोसिल के एमएफआई हेड सतीश कनोजिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर का अनावरण किया और भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों के अनुरूप आधुनिक, भरोसेमंद और उपयोगी किचन प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने की बोरोसिल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान बोरोसिल को लाइव ऑडियंस वोटिंग के आधार पर ‘प्रॉमिसिंग ब्रांड ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उपभोक्ताओं और उद्योग जगत के बीच ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता और उस पर बने भरोसे को दर्शाता है।

इस अवसर पर बोरोसिल के एमएफआई हेड सतीश कनोजिया ने कहा, “यह सम्मान उन लाखों उपभोक्ताओं के भरोसे का प्रमाण है, जो वर्षों से बोरोसिल पर विश्वास करते आए हैं। हमारी कोशिश हमेशा ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने की रही है, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाएँ और उनकी बदलती जरूरतों को पूरा करें। ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर भी इसी सोच का हिस्सा है, जो बेहतर प्रदर्शन, मजबूती और सुविधा के साथ आधुनिक भारतीय रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।”

ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर को आधुनिक भारतीय रसोई की हर दिन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें दमदार मोटर, मजबूत स्टेनलेस स्टील जार और उपयोग में आसान कई सुविधाएँ दी गई हैं। यह बेहतर प्रदर्शन, सुविधा और मजबूती का संतुलित मेल पेश करता है, जिससे पीसने, मिक्स करने और भोजन तैयार करने का काम अधिक तेज़ और आसान हो जाता है।

कार्यक्रम का समापन चैनल पार्टनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ संवाद सत्र के साथ हुआ। इस दौरान, उन्हें प्रोडक्ट की खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, बोरोसिल ने देशभर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले किचन सॉल्यूशंस प्रदान करने और बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

बोरोसिल लंबे समय से भारतीय परिवारों का भरोसेमंद नाम रहा है और गुणवत्ता, मजबूती तथा विश्वसनीयता का पर्याय माना जाता है। ग्लासवेयर के लिए पहचान बनाने के बाद कंपनी ने कुकवेयर, हाइड्रेशन प्रोडक्ट्स, स्टोरेज सॉल्यूशंस और किचन अप्लायंसेस समेत कई श्रेणियों में सफलतापूर्वक अपनी उपस्थिति बढ़ाई है।