Wednesday , June 3 2026

अब पुराने किचन उपकरणों को करें एक्सचेंज, प्रेस्टीज दे रहा है आकर्षक अपग्रेड ऑफर्स

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टीटीके प्रेस्टीज ने अपने वार्षिक एक्सचेंज कैंपेन “एनिथिंग फॉर एनिथिंग” (एएफए) की वापसी की घोषणा की है। यह ब्रांड की सबसे बड़ी उपभोक्ता-केंद्रित रिटेल पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य देशभर के घरों के लिए किचन अपग्रेड को आसान, स्मार्ट और अधिक फायदेमंद बनाना है।

इस अभियान के तहत ग्राहक किसी भी ब्रांड के और किसी भी हालत में पुराने, इस्तेमाल किए गए या खराब किचन उपकरण और बर्तनों को एक्सचेंज कर प्रेस्टीज के नए और आधुनिक उत्पाद आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इसमें प्रेशर कुकर, कुकवेयर, मिक्सर ग्राइंडर, गैस स्टोव, इंडक्शन कुकटॉप, एयर फ्रायर, चिमनी और छोटे घरेलू उपकरण शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा और आसान उपलब्धता के साथ आधुनिक किचन समाधान अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह कैंपेन फिलहाल देशभर में मौजूद 800 से अधिक प्रेस्टीज एक्सक्लूजिव स्टोर्स पर चल रहा है। यह कैंपेन उपभोक्ताओं को सार्थक फायदे और इनोवेशन-आधारित किचन अनुभव एक साथ देकर भारतीय घरों के साथ प्रेस्टीज के रिश्ते को और मजबूत करता है।

इस साल अभियान की थीम अलग-अलग तरह के “कुक्स” और उनकी रोजमर्रा की किचन आदतों पर आधारित है। चाहे एक साथ कई काम संभालने वाले मल्टीटास्कर हों, असली पारंपरिक स्वाद पर ध्यान देने वाले रसोइये हों, या फिर सुविधा और स्मार्ट तकनीक को प्राथमिकता देने वाले उपभोक्ता हों, यह कैंपेन दिखाता है कि प्रेस्टीज का उत्पादों का व्यापक पोर्टफोलियो हर तरह के किचन और हर तरह के रसोइये के लिए बनाया गया है।

अभियान के जरिए आधुनिक कुकिंग को एक नए और आसान अंदाज में दिखाया गया है, जो आज के उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली और किचन की आदतों को दर्शाता है। रोजमर्रा के खाना पकाने के पलों को प्रेस्टीज के इनोवेटिव समाधानों के साथ दिखाकर यह कैंपेन बताता है कि ब्रांड आज के आधुनिक भारतीय घरों के लिए खाना पकाने को अधिक सुविधाजनक, कुशल और आनंददायक कैसे बना रहा है।

टीटीके प्रेस्टीज की सीनियर जनरल मैनेजर और हेड-मार्केटिंग अकीला ने कैंपेन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “एनिथिंग फॉर एनिथिंग हमारे सबसे लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित वार्षिक उपभोक्ता अभियानों में से एक बन चुका है। विचार बेहद सीधा है, हर घर को स्मार्ट, सुरक्षित और बेहतर किचन समाधान मिलना चाहिए। इस पहल के जरिए उपभोक्ता अपने पुराने किचन उत्पादों को एक्सचेंज कर प्रेस्टीज के नए और आधुनिक उत्पादों की तरफ आसानी से और फायदेमंद तरीके से अपग्रेड कर सकते हैं।”