मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रिज़्म के स्वामित्व वाले वेडिंग्ज़ ने मुंबई में तीन नए कंपनी सर्विस्ड बैंक्वेट्स लॉन्च किए हैं। इसके साथ, कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते वेडिंग और इवेंट मार्केट में पारदर्शिता, भरोसेमंद सेवाएँ और प्रोफेशनली मैनेज्ड अनुभव देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इस पोर्टफोलियो में डोंबिवली स्थित ग्लोब बैंक्वेट्स, कल्याण स्थित राधा कृष्ण द ग्रैंड बैंक्वेट और उल्हासनगर का वीग्रैंड बैंक्वेट शामिल है।
यह लॉन्च वेडिंग्ज़ के कंपनी सर्विस्ड बैंक्वेट्स मॉडल के विस्तार की दिशा में एक अहम् कदम माना जा रहा है। यह एक प्रोफेशनली मैनेज्ड मॉडल है, जिसमें वेडिंग्ज़ बैंक्वेट की सेल्स, रेवेन्यू मैनेजमेंट, गेस्ट एक्सपीरियंस, मार्केटिंग, वेंडर कोऑर्डिनेशन और पूरे इवेंट एग्जीक्यूशन की जिम्मेदारी एंड-टू-एंड संभालता है।
यह पहल बैंक्वेट इंडस्ट्री से जुड़ी ग्राहकों की कई पुरानी परेशानियों को दूर करने की दिशा में काम करेगी। इनमें अलग-अलग कीमतें, छिपे हुए खर्च, बार-बार मोलभाव, आखिरी समय में सर्विस से जुड़ी दिक्कतें और खाने व डेकोरेशन की गुणवत्ता को लेकर बनी रहने वाली अनिश्चितता जैसी समस्याएँ शामिल हैं। वहीं, यह मॉडल बैंक्वेट मालिकों को भी बेहतर ऑपरेशनल मैनेजमेंट, इन्वेंट्री के सही उपयोग, बाजार में बेहतर पहचान और प्रोफेशनली मैनेज्ड प्रक्रियाओं के जरिए ज्यादा बेहतर रेवेन्यू हासिल करने में मदद करेगा।
इस पहल पर बात करते हुए, वेडिंग्ज़ के बिज़नेस हेड आदित्य शर्मा ने कहा, “हमारे कंपनी सर्विस्ड होटल मॉडल को लोगों से बहुत ही सकारात्कम प्रतिक्रिया मिली है। इसी से प्रेरित होकर हमने इवेंट्स और सेलिब्रेशन सेगमेंट में भी पारदर्शिता, भरोसा और बेहतर सर्विस का समान अनुभव लाने का फैसला किया। भारत में हर वर्ष 80 लाख से ज्यादा शादियाँ होती हैं, लेकिन प्रोफेशनली मैनेज्ड वेडिंग और बैंक्वेट एक्सपीरियंस अभी-भी काफी सीमित हैं। हमारा कंपनी सर्विस्ड बैंक्वेट्स मॉडल बेहतर मैनेजमेंट और भारतीय परंपराओं को साथ लेकर तैयार किया गया है। साथ ही, यह सरकार की ‘वेड इन इंडिया’ पहल को भी मजबूती देता है, जिसका उद्देश्य भारत को दुनिया के बड़े वेडिंग डेस्टिनेशंस में शामिल करना है।”
सभी वेन्यूज़ पर एक जैसा और बेहतर अनुभव देने के लिए प्रिज़्म ने कंपनी सर्विस्ड बैंक्वेट्स में तय प्रक्रियाएँ लागू की हैं। इसके तहत सेंट्रलाइज्ड क्वालिटी ऑडिट, प्रशिक्षित ऑपरेशनल टीमें और समस्याओं के समाधान के लिए व्यवस्थित सिस्टम तैयार किया गया है। हर इवेंट के लिए मेहमानों को एक डेडिकेटेड इवेंट मैनेजर दिया जाएगा, जो बुकिंग से लेकर इवेंट पूरा होने तक उनका एकमात्र संपर्क रहेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को स्पष्ट और पहले से तय कीमतों की जानकारी, सभी वादों का लिखित आश्वासन और पूरे इवेंट के दौरान एक जगह से पूरी सहायता भी दी जाएगी।
जेफरीज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का वेडिंग इंडस्ट्री मार्केट करीब 10.5 लाख करोड़ रुपए का है और यह चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वेडिंग मार्केट माना जाता है। वहीं, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) की रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि भारत में एक शादी पर औसतन लगभग 12 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं, जो एक परिवार की औसत सालाना आय से करीब तीन गुना और देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी से लगभग पाँच गुना ज्यादा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal