बेंगलुरु : कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि इससे आम लोगों पर खर्च का बोझ बढ़ता ही जा रहा है।सुरजेवाला ने सोमवार को यहां पार्टी के जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद एक्स पोस्ट में कहा कि स्वतंत्रता के 78 वर्षों में पहली बार पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। उन्होंने पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार पर ईंधन के जरिए 57 लाख करोड़ रुपये की लूट का आरोप भी लगाया ।उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई है। इसका असर वेतनभोगी वर्ग, किसानों, व्यापारियों, गृहिणियों, छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर पड़ रहा है। ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी की जेब पर रोज बोझ बढ़ रहा है।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना कमर तोड़ने वाला कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा ईंधन मूल्य वृद्धि के जरिए लोगों को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में महंगाई, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चर्चा की गई।
Screenshot
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal