नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बेंगलुरु के 13 वर्षीय छात्र विराट नारायण ने 19वीं चाइनीज़ ब्रिज प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर पर शानदार जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के अब तक के सबसे कम उम्र के विजेताओं में शामिल हो गए हैं।
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विराट ने अपनी भाषा दक्षता, प्रस्तुति कौशल और चीनी संस्कृति की समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर भारत में चीन के राजदूत ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विराट की इस सफलता को शिक्षा और भाषाई प्रतिभा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता बनकर उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। राष्ट्रीय स्तर पर जीत के बाद अब विराट नारायण चीन में आयोजित होने वाले वैश्विक फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal