Thursday , May 21 2026

झारखंड में MINI India का विस्तार, रांची में खुली नई ऑथोराइज़्ड डीलरशिप


रांची (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। MINI India ने झारखण्ड में शानदार एंट्री करते हुए, टाइटेनियम ऑटोज़ को अपना नया ऑथोराइज़्ड डीलर पार्टनर नियुक्त किया है। यह उभरते प्रीमियम मार्केट्स में MINI India के नेटवर्क के विस्तार में उल्लेखनीय उपलब्धि है। जयपुर, जोधपुर, सूरत, गुवाहाटी और अब रांची में सफल प्रवेश के साथ MINI उच्च विकास वाले मार्केट्स में अपनी स्थिति को मजबूत बनाना जारी रखे हुए है तथा महानगरों के दायरे से बढ़कर अपने प्रीमियम रीटेल फुटप्रिन्ट को बढ़ा रही है।

इस अवसर पर हरदीप सिंह ब्रार (प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, BMW Group India) ने कहा, ‘‘झारखण्ड में बेहतरीन डिज़ाइन के खास एवं आकर्षक लक्ज़री मोबिलिटी की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, ऐसे में यह MINI के लिए महत्वपूर्ण मार्केट है। टाइटनेयिम ऑटोज़ को झारखण्ड के लिए अपना डीलर पार्टनर नियुक्त करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। स्थानीय मार्केट के बारे में समझ और प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड के साथ टाइटेनियम ऑटोज़ प्रतिष्ठित MINI ब्राण्ड को राज्य के उपभोक्ताओं के करीब लाने तथा उन्हें खरीद का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए मजबूत स्थिति में है।’’

इस अवसर पर उत्कर्ष सिंघानिया (डीलर प्रिंसिपल, टाइटेनियम ऑटोज़) ने कहा, ‘‘यह नियुक्ति MINI के अनोखे अंदाज़, इसकी पहचान और ओनरशिप के प्रीमियम अनुभव को राज्य नए उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। झारखंड एक उभरता मार्केट है, जहाँ उपभोक्ताओं की उम्मीदें लगातार बदल रही हैं। ऐसे में हम सेल्स और सर्विस के बेहतरीन मानकों के ज़रिए डप्छप् की सशक्त मौजूदगी बनाने के लिए तत्पर हैं।’’ 

रांची में Retail.NEXT डीलरशिप BMW ग्रुप की अत्याधुनिक और शानदार रीटेल अवधारणा को जीवंत करती है। यह डीलरशिप BMW के तीन मशहूर ब्रांड्स BMW, MINI, BMW Motorrad को एक ही छत के नीचे पेश करती है। एनएच-33, चकला, ओरमांझी में स्थित इस नई युनिट में आठ BMW, एक MINI और सात BMW Motorrad वाहन प्रदर्शित किए गए हैं।

लिविंग रूम जैसा माहौल और कारों के पास आराम से बैठने की व्यवस्था, कन्सलटेशन के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करते हैं। BMW Genius प्रोडक्ट की खूबियों और सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए तैयार रहते हैं; Sales Consultancy Lounges में ज़रूरी मामलों पर निजी बातचीत की जा सकती है। 

Multifunctional Handover Bay से नई और पुरानी कारों की डिलीवरी की जाती है और टेस्ट ड्राइव शुरू करने के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह है। बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के यूज़र यहां पर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, BMW, MINI]  BMW Motorrad के मर्चेंडाइज़ और एक्सेसरीज़ की नई रेंज भी यहां डिस्प्ले की गई है, जो सेल्स सर्विस और लाइफस्टाइल से जुडे सभी पहलुओं को एक ही छत के नीचे लाकर लक्ज़री ऑटोमोटिव का शानदार अनुभव प्रदान करती है।