Thursday , May 21 2026

‘मूव योर वे’ विजन के साथ कैंपस एक्टिववियर का नया ब्राण्ड अवतार लॉन्च

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड ने अपनी वार्षिक डिस्ट्रीब्यूटर्स मीट ‘शूकेस 2026’ के दौरान ब्राण्ड की नई पहचान पेश की। यह बदलाव केवल लोगो या डिज़ाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि कैंपस की विकास यात्रा के अगले चरण का संकेत है। नई पहचान कैंपस को ऐसे ब्राण्ड के रूप में सामने लाती है जो आज की युवा पीढ़ी की सोच, उसकी जीवनशैली और आत्मअभिव्यक्ति से गहराई से जुड़ा हुआ है।

इस नई पहचान के केंद्र में बाहर की ओर बढ़ते तीन तीर हैं, जो अलग अलग दिशाओं, विकल्पों और संभावनाओं का प्रतीक हैं। यह इस विचार को दर्शाते हैं कि आगे बढ़ने या अपनी पहचान बनाने का कोई एक तय रास्ता नहीं होता। ‘मूव योर वे’ की सोच पर आधारित यह नई पहचान हर व्यक्ति को अपनी शर्तों पर आगे बढ़ने की आज़ादी को अभिव्यक्त करती है। वैश्विक दृष्टिकोण के साथ तैयार की गई यह पहचान भारतीय युवाओं की मानसिकता और जीवन दृष्टि से भी जुड़ी हुई है।

यह उस पीढ़ी की सोच को सामने लाती है जो मौलिकता, आत्मविश्वास और अपनी राह खुद चुनने की स्वतंत्रता को महत्व देती है। साथ ही यह कैंपस के उस बदलाव को भी दर्शाती है जहाँ फैशन, खेल और रोजमर्रा की जीवनशैली एक दूसरे से सहज रूप से जुड़ते हैं।

इस अवसर पर कैंपस एक्टिववियर के होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ निखिल अग्रवाल ने कहा, “यह बदलाव हमारी ब्राण्ड यात्रा के अगले चरण की शुरुआत है। यह आज की उस पीढ़ी को दर्शाता है जो अपनी पहचान को महत्व देती है, संस्कृति से प्रेरणा लेती है और लगातार आगे बढ़ते हुए सफलता को अपने तरीके से परिभाषित करती है। हमारी नई पहचान इसी सोच को केंद्र में रखती है। साथ ही यह कैंपस को ऐसे ब्राण्ड के रूप में और मजबूत बनाती है जो आज के उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं, पसंद और उनकी रोजमर्रा की जीवनशैली से गहराई से जुड़ा हुआ है।