Wednesday , May 20 2026

धानुका एग्रीटेक का चौथी तिमाही में दमदार परफोर्मेन्स, आय और मुनाफे में उछाल

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। धानुका एग्रीटेक ने 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने रबी सीजन की अनुकूल परिस्थितियों और फसलों के मुख्य सेगमेंट्स में अच्छी मांग के चलते तिमाही के दौरान लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। तिमाही के दौरान मुख्य कृषि मार्केट्स में प्रोडक्ट्स की पहुंच बेहतर होने, संचालन दक्षता पर निरंतर फोकस तथा क्षेत्र के किसानों एवं चैनल पार्टनर्स के साथ सक्रियता के चलते भी विकास हुआ है।

गुरुग्राम आधारित कंपनी ने वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में रु 97.77 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, इसमें पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 29.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वित्तीय परफोर्मेन्स

31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए धानुका एग्रीटेक ने कुल रु 2,06,280.10 लाख की आय दर्ज की, कर के बाद मुनाफा रु 28,723.49 लाख रहा। तिमाही का परफोर्मेन्स ज़बरदस्त रहा, जिसने सालाना शुद्ध लाभ में रु 9777.06 लाख का योगदान दिया।

स्ट्रैटेजिक बायबैक और डिविडेंड

बोर्ड ने 5,00,000 इक्विटी शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है, जो कुल पेड-अप कैपिटल का 1.11 फीसदी है। यह बायबैक रु 1,400 प्रति शेयर की अधिकतम कीमत पर किया जाएगा, जिससे बायबैक का कुल साइज रु 70 करोड़ होगा। इसके अलावा, शेयरधारकों को 100 फीसदी का फाइनल डिविडेंड मिलेगा, जो रु 2 प्रति शेयर के बराबर है; हालांकि, यह डिविडेंड 3 अगस्त 2026 को होने वाली 41वीं सालाना आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

अंतरराष्ट्रीय विस्तार

अपनी वैश्विक मौजूदगी को मजबूत बनाने के लिए बोर्ड ने ब्राजील और यूरोपीय देशों में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां स्थापित करने/कंपनियों के शेयर खरीदने को मंजूरी दी है। इस पहल का उद्देश्य कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कामकाज को आसान बनाना है, जिसमें खास तौर पर इन बाजारों में ब्रांड रजिस्ट्रेशन को ट्रांसफर करने और उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

इस परफोर्मेन्स पर बात करते हुए, एम.के. धानुका ने कहा, “मुख्य बाजारों में मांग बढ़ने और मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के चलते तिमाही के दौरान कंपनी ने अच्छा विकास किया है। किसानों और चैनल पार्टनर्स के साथ काम करते हुए और विभिन्न क्षेत्रों पर फोकस के चलते मुनाफा बढ़ाने और बिजनेस मोमेंटम को बनाए रखने में मदद मिली। हालांकि इस साल मानसून का अनुमान सामान्य से कम है, फिर भी खेती के बेहतर तरीकों, आधुनिक टेक्नोलॉजी एवं कई फसलों के अनुकूल आर्थिक माहौल के चलते कृषि क्षेत्र अपनी मजबूती बनाए हुए है। हम फसलों की सुरक्षा के प्रभावी समाधान देने और आगामी खरीफ सीजन से पहले अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने पर लगातार ध्यान दे रहे हैं।”