रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसुविधाओं की समीक्षा करेंगे।वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह नेतानार जाएंगे और जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे। इस दौरान वे राज्य में डायल-112 सेवा के विस्तार के तहत 400 नए वाहनों को रवाना करेंगे । साथ ही हर जिले में फॉरेंसिक यूनिट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।बस्तर में जनसुविधा केंद्रों के उद्घाटन, विकास कार्यों की समीक्षा और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रम भी दौरे का हिस्सा रहेंगे। सरकार इस दौरे को सुरक्षा और विकास के संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal