लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। 111 वर्ष पुराने बहुराष्ट्रीय समूह हिंदुजा ग्रुप का प्रतिनिधित्व करने वाले संजय हिंदुजा, धीरज हिंदुजा और उनका परिवार लगातार पांचवीं बार संडे टाइम्स रिच लिस्ट में 38 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर रहे हैं। संडे टाइम्स रिच लिस्ट यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले सबसे धनी व्यक्तियों और परिवारों की वार्षिक और प्रतिष्ठित सूची है, जिसमें वर्ष 2026 संस्करण में लगभग 350 प्रविष्टियां शामिल हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और नीतिगत बदलावों के बावजूद हिंदुजा परिवार ने असाधारण कारोबारी मजबूती और वैश्विक नेतृत्व का प्रदर्शन जारी रखा है।
एक सदी से अधिक समय से हिंदुजा ग्रुप की यात्रा स्वर्गीय परमानंद दीपचंद हिंदुजा के संस्थापक सिद्धांत “मेरा धर्म है काम करना ताकि मैं दूसरों को दे सकूं” से प्रेरित रही है। यही सिद्धांत आज भी समूह की कार्यशैली को दिशा देता है, जिसमें व्यापारिक विकास के साथ आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना विकास और विभिन्न देशों में सामाजिक योगदान को संतुलित रूप से आगे बढ़ाया जाता है।
हिंदुजा ग्रुप 38 देशों में सक्रिय है और मोबिलिटी, डिजिटल प्रौद्योगिकी, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, मीडिया, परियोजना विकास, लुब्रिकेंट्स एवं विशेष रसायन, ऊर्जा, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग तथा स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई क्षेत्रों में निवेश करता है। विशेष रूप से पिछले एक वर्ष में समूह ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र पर अपना ध्यान और बढ़ाया है।इसमें वाहन चार्जिंग अवसंरचना में निवेश भी शामिल है, जो टिकाऊ विकास और भविष्य उन्मुख नवाचार की दिशा में समूह की रणनीतिक पहल को दर्शाता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal