Saturday , May 16 2026

अमृतांजन का पोर्टफोलियो विस्तार, महिलाओं के लिए किफायती रेज़र रेंज पेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दर्द से राहत प्रदान के क्षेत्र में एक सदी से अधिक की विरासत वाली अग्रणी कंपनी, अमृतांजन हेल्थकेयर ने कॉम्फी रेज़र रेंज और ऑर्थो ऑयल के लॉन्च के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की घोषणा की। कंपनी ने इस पहल के साथ तेज़ी से वृद्धि दर्ज करते पर्सनल ग्रूमिंग (व्यक्तिगत देखभाल) खंड में प्रवेश किया है। साथ ही दर्द से राहत प्रदान करने के पारंपरिक क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को और मज़बूत किया है।

इस रणनीति के तहत कॉम्फी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो उद्देश्य-प्रेरित ब्रांड है और महिलाओं के लिए व्यक्तिगत देखभाल को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कई महिलाएं अभी भी पुरुषों के रेज़र का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि उनके लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए किफायती विकल्प सीमित हैं, ऐसे में “पावर टू बी” (जैसी हैं, वैसी ही रहें) के वादे पर आधारित, कॉम्फी बाज़ार की एक बड़ी कमी को दूर करता है।

इस श्रृंखला में शामिल है, ‘क्लोज़ एंड क्लीन’, जो भारत में महिलाओं के लिए सबसे किफायती रेज़र में से एक है, जिसकी कीमत 20 रुपये है। इसके अलावा, 50 रुपये की कीमत पर उपलब्ध ‘सिल्की स्मूद’ प्रीमियम उत्पाद है जिसका आम लोग आसानी से उपयोग कर सकते हैं और इसकी कीमत इसी तरह के अन्य उत्पादों की कीमत के मुकाबले लगभग आधी है। 

गुणवत्ता से समझौता किए बगैर सहज और आरामदायक ग्रूमिंग अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार इन उत्पादों का उद्देश्य है, लाखों उपभोक्ताओं के लिए बेहतर पर्सनल केयर को अधिक सुलभ बनाना। सभी रेज़र दक्षिण कोरिया की कंपनी डॉर्को से मंगवाए जाते हैं, जो दुनिया की अग्रणी रेज़र निर्माताओं में से एक है। इस पूरी श्रृंखला में गुणवत्ता और प्रदर्शन के उच्च मानक सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

अमृतांजन, पर्सनल ग्रूमिंग के खंड में प्रवेश के साथ-साथ, ऑर्थो ऑयल के लॉन्च के साथ दर्द से राहत के अपने पारंपरिक पोर्टफोलियो को भी निरंतर मज़बूत कर रही है। ऑर्थो ऑयल विशेष रूप से तैयार किया गया तेल है, जिसे शरीर के दर्द, मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों की परेशानी से प्रभावी राहत प्रदान करने के लिए बनाया गया है।