आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के पुराने सोच और बॉक्स ऑफिस के नजरिए पर सवाल उठाए हैं। अभिनेत्री का कहना है कि आज भी भारत में ज्यादातर फिल्में पुरुष दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, जबकि महिला दर्शकों की ताकत को नजरअंदाज किया जाता है। इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने हॉलीवुड फिल्म बार्बी की ऐतिहासिक सफलता का उदाहरण भी दिया।बातचीत में आलिया ने कहा कि दुनिया भर में महिला दर्शकों वाली फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने द डेविल वियर्स प्राडा और वुदरिंग हाइट्स जैसे उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई कहानियां भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती हैं। आलिया ने सवाल उठाया कि जब भारतीय सिनेमा में अक्सर यह कहा जाता है कि 75 प्रतिशत दर्शक पुरुष हैं, तो महिलाओं की पसंद और उनकी भागीदारी को कम क्यों आंका जाता है।आलिया ने आगे कहा कि फिल्मों को किसी एक जेंडर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि कहानी सबसे अहम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे फिल्म में हीरो हो या हीरोइन, इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। कान्स में आलिया लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई थीं। काम के मोर्चे पर अभिनेत्री जल्द ही लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी स्पाई थ्रिलर अल्फा भी चर्चा में बनी हुई है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal