Tuesday , May 12 2026

टाइटन की ‘ज़ीरो आवर’ रेंज लॉन्च, 500एम ऑटोमैटिक डाइवर्स वॉच

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। घड़ी निर्माता टाइटन वॉचेज़ ने नए सब-ब्राण्ड ज़ीरो आवर के लॉन्च के साथ बेहतरीन घड़ी निर्माण की दुनिया में भारत को और आगे बढ़ाया है। चरम परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया यह परफोर्मेन्स स्पोर्ट्स सेगमेन्ट ऐसी सटीक घड़ियों से पहचाना जाता है, जिनमें मजबूती, विश्वसनीयता और तकनीकी प्रमाणिकता के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है।

’ज़ीरो आवर’ एक ऐसा शब्द है जो किसी ऑपरेशन या मिशन की शुरूआत से जुड़ा होता है, यह तैयारी और कार्रवाई के बीच के उस निर्णायक मोड़ को दर्शाता है, जहाँ समय का महत्व सर्वोपरि होता है और गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। यह सोच गोवा में अरब सागर के शानदार नज़ारों के बीच पेश की गई 500एम प्रोफेशनल डाइवर्स ऑटोमैटिक घड़ी के लॉन्च में साकार हुई है। 

सटीक इंजीनियरिंग, बेहतरीन परफॉर्मेंस और अन्वेषण की भावना से प्रेरित, 500एम प्रोफेशनल डाइवर्स ऑटोमैटिक घड़ी ने इस नए अध्याय को परिभाषित किया है। इस कलेक्शन में बारह अलग-अलग घड़ियां शामिल हैं, जिनमें से हर एक को 100 मीटर से लेकर 500 मीटर तक की गहराई में काम करने के लिए तैयार किया गया है।

पानी के भीतर बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले इस कलेक्शन में सबसे खास है 500एम प्रोफेशनल डाइवर्स। टूल वॉच के रूप में बनी यह घड़ी आईएसओ 6425 मानक के अनुरूप है, जोकि प्रोफेशनल डाइव वॉचेज़ के लिए विश्वस्तरीय मानक है। साथ ही मैकेनिकल घड़ी निर्माण में टाइटन की बढ़ती महारत को भी दर्शाती है। इसके केन्द्र में टाइटन की इन-हाउस ऑटोमेटिक कैलिबर 7एसी0 है, जो 28,800 कंपन प्रति घण्टा (4 हर्ट्ज़) की गति से चलती है। इसे प्रतिदिन -10/$30 सेकंड की सटीकता के साथ सेट किया गया है, जिससे यह सबसे मुश्किल परिस्थितियों में भी भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस देती है।

पानी के नीचे, दबाव बढ़ने के कारण सटीकता सबसे ज़रूरी होती है, यहीं पर 500एम प्रोफेशनल डाइवर अपना असली रूप दिखाती है। 15.5 एमएम मोटाई वाला इसका केस ग्रेड 2 टाइटेनियम से बना है; जो गहरे पानी के दबाव को झेलने में सक्षम है, साथ ही यह कलाई पर भी एक संतुलित और शानदार लुक देता है। इसके हर हिस्से को इस तरह से कैलिब्रेट किया गया है कि यह पूरी तरह से सील रहे और इसकी बनावट मज़बूत बनी रहे।

एक्वा लॉक मैकेनिज्म द्वारा सुरक्षित 120-क्लिक वाला एकतरफ़ा बेज़ल, पानी के अंदर लंबे समय तक रहने वाले दबाव में भी टाईम की सटीक ट्रैकिंग सुनिश्चित करता है। सैफ़ायर क्रिस्टल इंसर्ट इसे मज़बूती देता है, जबकि तीन-परतों वाली एंटी-रिफ़्लेक्टिव कोटिंग वाले सैफ़ायर क्रिस्टल से सुरक्षित डायल, बदलती रोशनी में भी साफ़ और स्थिर बना रहता है।

ऐसे माहौल में, स्पष्टता बेहद ज़रूरी होती है। जो सुपर -ल्यूमी नोवा-1 ग्रेड ल्यूम से ट्रीट किए गए बोल्ड हैंड्स से मिलती है। जो एक खास नीली-हरी चमक के साथ जीवंत हो उठते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि रोशनी हल्की होने के काफी देर बाद भी स्पष्टता बनी रहे।

घड़ी के डिज़ाइन को बेहतर बनाते हुए, इसे ग्रेड 2 टाइटेनियम ब्रेसलेट के साथ जोड़ा गया है, जिसके लिंक्स टाइटन के लोगो से प्रेरित हैं। इसके साथ मिलने वाला एक अतिरिक्त एफकेएम स्ट्रैप इसे और भी अधिक प्रत्यास्थत एवं आरामदायक बनाता है। ब्रेसलेट और स्ट्रैप, दोनों में ही ’क्विक-रिलीज़ सिस्टम’ है, जिससे इन्हें बदलना बेहद आसान हो जाता है।

 लॉन्च के अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड में टाइटन वॉचेस के चीफ़ सेल्स और मार्केटिंग ऑफ़िसर, राहुल शुक्ला ने कहा, “चार दशकों से टाइटन ने डिज़ाइन, कारीगरी और इनोवेशन की भावना के ज़रिए भारतीय घड़ी निर्माण की कला को आयाम दिया है। ज़ीरो आवर के लॉन्च के साथ, हम स्पोर्ट्स और परफ़ॉर्मेंस वॉच सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं, और अपनी बनाई चीज़ों और अपनी सीमाओं का विस्तार कर रहे हैं। आईएसओ 6425 मानकों के अनुसार बनी, टाइटन की पहली 500-मीटर ऑटोमैटिक डाइवर घड़ी जिसे भारत में दुनिया के लिए बनाया गया है। मैकेनिकल घड़ी निर्माण और हाई-प्रेसीज़न इंजीनियरिंग में हमारी बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है। यह भारतीय घड़ी निर्माण की कला को दुनिया की अग्रणी परंपराओं में से एक के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’

टाइटन वॉचेज़ और प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स एक साथ मिलकर टाइटन के डिज़ाइन और इनोवेशन्स को एसोसिएशन की विशेषज्ञता के साथ लेकर आए है। इससे टाइटन के ’डाइवर्स’ पोर्टफोलियो में प्रामाणिकता, सांस्कृतिक महत्व और आकर्षण का समावेश हुआ है। डाइविंग कम्युनिटी तक पहुंचते हुए यह सहयोग समुद्र, रोमांच और अन्वेषण की भावना को जीवंत करता है। इसकी कहानी न केवल गोताखोरों को, बल्कि उस सोच से प्रेरित हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती है।

टाइटन 500 एम प्रोफेशनल डाइवर्स के दोनों वेरिएन्ट्स में सीमित 500 युनिट्स पेश की गई हैं। 500 एम लिमिटेड एडीशन की कीमत रु 75,995-रु 77,995 के बीच है तथा 300 एम ऑटोमेटिक 100 एम एवं 200 एम घड़ियां रु 15,795 की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध हैं। यह कलेक्शन टाइटन वर्ल्ड स्टोर्स, लार्ज फोर्मेट रीटेल स्टोर्स, प्रीमियम वॉच रीटेलरों, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स एवं ऑनलाईन www.titan.co.in उपलब्ध है।