गुरुग्राम (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ड्यूरासोल एनर्जी (Durasol Energi) भारत की एक उभरती हुई स्वदेशी एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी है, जो देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य भारत सरकार की पीएम सूर्य घर योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को मजबूत बनाना है।
ड्यूरासोल एनर्जी एडवांस्ड सोलर सिस्टम, हाइब्रिड इन्वर्टर और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस के जरिए ग्रामीण और शहरी भारत को भरोसेमंद और आधुनिक ऊर्जा समाधान उपलब्ध करा रही है। कंपनी अपनी मेड इन इंडिया तकनीक और स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से भारत के ग्रीन एनर्जी मिशन में योगदान दे रही है।
इसी दिशा में ड्यूरासोल एनर्जी ने 8 और 9 मई को गुरुग्राम में “विजयपथ हाई एनर्जी पार्टनर मीट 2026” का सफल आयोजन किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से आए चैनल पार्टनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और बिजनेस एसोसिएट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत और कंपनी प्रेजेंटेशन से हुई, जिसमें कंपनी के भविष्य के विज़न, विस्तार योजनाओं और ग्रोथ प्लान्स की जानकारी दी गई।
इस दौरान ड्यूरासोल एनर्जी ने अपने नए प्रोडक्ट्स और आधुनिक एनर्जी सॉल्यूशंस भी पेश किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कंपनी का इन-हाउस विकसित प्रथम यूनिवर्सल एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम (EMS) सॉफ्टवेयर का लॉन्च था। यह सॉफ्टवेयर किसी भी अन्य ब्रांड के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है और इसका उद्देश्य भारत का डेटा भारत में ही सुरक्षित रखना है। यह पहल भारत सरकार के “डिजिटल इंडिया” और डेटा लोकलाइजेशन विज़न के अनुरूप है। विदेशी और चीनी सॉफ्टवेयर पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले पार्टनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को सम्मानित भी किया गया। सेलिब्रेशन नाइट और गाला डिनर ने कार्यक्रम को और यादगार बना दिया। दूसरे दिन प्रतिभागियों को गुरुग्राम स्थित हेड ऑफिस और कंपनी की 4 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का दौरा कराया गया, जहां उन्होंने कंपनी की टेक्नोलॉजी, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को करीब से देखा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal