असम विस चुनाव : 126 विस क्षेत्रों की 40 मतदान केंद्रों पर होगी मतगणना

गुवाहाटी : मतगणना के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। असम के 40 मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। कल तय होगा 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवारों का भाग्य।उल्लेखनीय है कि, हाल ही में 09 अप्रैल को एक ही चरण में राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस बार राज्य में रिकॉर्ड संख्या के 85.5 प्रतिशत मतदान हुआ। यह राज्य के लिए रिकॉर्ड मतदान था।इस बार सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सीटें, असम गण परिषद (अगप) ने 26 सीटें, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 11 सीटें, कांग्रेस ने 99 सीटें, असम जातीय परिषद (अजाप) ने 10 सीटें, राइजर दल ने 13 सीटें, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 19 सीटें, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 17 सीटें, सीपीआई ने 5 सीटें, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 2 सीटें, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) ने 27 सीटें, तृणमूल कांग्रेस ने 23 सीटें, आम आदमी पार्टी (आआपा) ने 20 सीटें, सीपीआई (एम) ने 2 सीटें, सीपीआई (एमएल) ने 2 सीटें, ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी) दल ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही 259 उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में प्रतिस्पर्धा किया है।मतगणना का राजनेताओं के साथ ही राज्य जनता भी बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रही हैं। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जीत किसकी होगी, मतों की गिनती के बाद साफ हो जाएगा।——————