TATA AIA का नया छात्र टर्म प्लान, एजुकेशन लोन से परिवार को सुरक्षा

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आज के दौर में भारत और दुनिया भर के ज़्यादा से ज़्यादा छात्र उच्च शिक्षा का सपना पूरा कर रहे हैं। अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए इनमें से कई छात्र अब एजुकेशन लोन का सहारा ले रहे हैं।

ये लोन करियर के बेहतर रास्ते तो खोलते हैं, लेकिन साथ ही एक बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी भी लाते हैं। आमतौर पर, पढ़ाई खत्म होने और नौकरी मिलने के बाद इन लोन की किश्तें शुरू होती हैं। लेकिन अगर किसी कारणवश छात्र इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए मौजूद न रहे, तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में कर्ज का पूरा बोझ परिवार पर आ जाता है, जो दुख की घड़ी में उनके लिए बड़ी आर्थिक मुसीबत बन सकता है।

इसी चिंता को दूर करने के लिए, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपना ‘छात्र-केंद्रित टर्म इंश्योरेंस’ पेश किया है, जो कंपनी के प्रमुख ‘टाटा एआईए संपूर्ण रक्षा प्रॉमिस’ के तहत एक अतिरिक्त फीचर के रूप में उपलब्ध है। यह नया समाधान सुनिश्चित करता है कि यदि छात्र की असामयिक मृत्यु हो जाती है और वह अपना कर्ज नहीं चुका पाता, तो उसके परिवार को एजुकेशन लोन के पुनर्भुगतान के बोझ से आर्थिक सुरक्षा मिले। इस समाधान के बारे में अधिक जानकारी tataaia.com पर उपलब्ध है।

इस सुरक्षा के साथ, छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जबकि परिवारों को इस बात की मानसिक शांति रहेगी कि किसी अनहोनी की स्थिति में उन पर कर्ज का बोझ नहीं आएगा।

एजुकेशन लोन की सुरक्षा के लिए एक व्यापक समाधान

आज ज़्यादा से ज़्यादा छात्र अपने उच्च शिक्षा के सपने पूरे करने के लिए एजुकेशन लोन ले रहे हैं, लेकिन किसी अनहोनी की स्थिति में इस लोन को चुकाने का जोखिम एक बड़ी चिंता बन गया है। आमतौर पर, शिक्षा ऋण का पुनर्भुगतान तब शुरू होता है जब छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर कमाई करना शुरू कर देता है। लेकिन दुर्भाग्यवश अगर छात्र की असामयिक मृत्यु हो जाए, तो लोन चुकाने की ज़िम्मेदारी परिवार पर आ जाती है। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस का ‘छात्र-केंद्रित टर्म इंश्योरेंस’ परिवार को इस वित्तीय तनाव से बचाकर एक ठोस समाधान प्रदान करता है।

यह योजना उस स्थिति में भी उपलब्ध है जहाँ कोई एजुकेशन लोन नहीं लिया गया है। ऐसी स्थिति में, लाइफ कवर का निर्धारण माता-पिता की योग्यता के आधार पर किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बच्चे का बीमा बना रहे और उसे व्यापक सुरक्षा मिले। योग्यता और कवरेज से संबंधित अतिरिक्त जानकारी tataaia.com पर देखी जा सकती हैं।

इस नई योजना के बारे में बात करते हुए, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य परिचालन अधिकारी, संजय अरोरा ने कहा, “आज के समय में किसी भी परिवार का सबसे मूल्यवान निवेश बच्चों की शिक्षा में होता है। भारत और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या के साथ, एजुकेशन लोन का पुनर्भुगतान एक बड़ी वित्तीय ज़िम्मेदारी बन गई है। हमारा ‘छात्र सुरक्षा टर्म प्लान’ (Student Protection Term Plan) छात्रों को उनके शैक्षणिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, साथ ही किसी अनहोनी की स्थिति में परिवारों को वह वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है जिसकी उन्हें आवश्यकता होती है।”

टाटा एआईए संपूर्ण रक्षा प्रॉमिस के साथ, यह सुरक्षा सुनिश्चित करती है कि यह सुरक्षा सुनिश्चित करती है कि परिवार किसी भी वित्तीय संकट के लिए तैयार रहें, और छात्र बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

टाटा एआईए छात्र सुरक्षा टर्म प्लान (Tata AIA Student Protection Term Plan) की प्रमुख विशेषताएँ

  • पात्रता: छात्र की आयु 18 से 25 वर्ष तक हो।
  • शैक्षणिक आवश्यकता: छात्र का भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक पाठ्यक्रम में नामांकित होना अनिवार्य है।
  • अधिकतम लाइफ कवर: ₹2 करोड़ तक, या स्वीकृत एजुकेशन लोन की राशि (जो भी कम हो), या माता-पिता की बीमा पात्रता का 50%।
  • पॉलिसी की अवधि: 10 वर्ष तक।

एक सर्वांगीण सुरक्षा योजना

टाटा एआईए संपूर्ण रक्षा प्रॉमिस केवल एक साधारण टर्म इंश्योरेंस प्लान नहीं है—यह एक व्यापक समाधान है जो किफायती प्रीमियम पर बड़ा कवरेज प्रदान करता है। इसमें भुगतान के लचीले विकल्प और राइडर लाभ भी मिलते हैं, जो कठिन समय में भी परिवार की आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हैं।

पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण और फीस की रसीदें।
  • पूरे कोर्स की अवधि के लिए फीस का विवरण।
  • शिक्षा ऋण स्वीकृति पत्र, यदि लागू हो।
  • यदि कोई लोन नहीं लिया गया है, तो माता-पिता के पिछले तीन वर्षों के आय का प्रमाण; ऐसे मामले में लाइफ कवर का निर्धारण माता-पिता की बीमा पात्रता के 50% के आधार पर किया जाएगा।

यह योजना न केवल एजुकेशन लोन से जुड़ी सुरक्षा की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करती है, बल्कि यह युवाओं को कम उम्र में ही फाइनेंशियल प्लानिंग की अहमियत समझाती है। यह टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दिखाती है, जिसके तहत वे अपने ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को गहराई से समझते हैं। विशेष रूप से आज के दौर में, जब पढ़ाई के लिए लोन लेना एक आम बात हो गई है, यह योजना शिक्षा के लिए लिए गए लोन से जुड़ी वित्तीय सुरक्षा की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।