मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एक हाई-ऑक्टेन सिनेमैटिक प्रोमो ने इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल मचा दी है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग पावरहाउस आलिया भट्ट अब तैयार हैं इंडिया के सबसे भरोसेमंद फिल्म ऑनर्स—प्रतिष्ठित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 को होस्ट करने के लिए। यह ग्रैंड शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर टेलीकास्ट होगा। आलिया अपनी खास अदा और दमदार मौजूदगी के साथ इस रात को बना रही हैं क्रेडिबल सिनेमा का सेलिब्रेशन।
अपनी सिग्नेचर स्टाइल में चौथी दीवार तोड़ते हुए आलिया दर्शकों से वादा करती हैं “आग लगने वाली है! धरती फटने वाली है! बारिश होने वाली है, सब डूबने वाले हैं! शेर जागने वाला है! ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। क्योंकि अब होगा सिर्फ़ क्रेडिबल सिनेमा का सेलिब्रेशन! यक़ीन नहीं हो रहा है? 5 अप्रैल को देखिए, रात 8 बजे, चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स।” इस साल आलिया भट्ट बतौर होस्ट उस पुल की तरह सामने आ रही हैं जो ग्लोबल स्टारडम और असली, ऑथेंटिक एक्टिंग क्राफ्ट को जोड़ता है।

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है, जहाँ सिर्फ़ मेरिट ही मायने रखता है और एक्सीलेंस ही असली पैमाना है। यह कोई आम अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि देश का सबसे प्रतिष्ठित मंच है जो सिनेमा के असली विज़नरीज़ की मेहनत, जुनून और कहानी कहने की कला को सलाम करता है। शोर-शराबे से दूर रहकर सिर्फ़ क्रेडिबल सिनेमा पर फोकस करने की वजह से इस अवॉर्ड ने अपनी पहचान सबसे ऑथेंटिक और रिस्पेक्टेड प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर बनाई है।
इस साल का मुकाबला अपने चरम पर है, जब इंडस्ट्री के दिग्गज टॉप ऑनर्स के लिए आमने-सामने हैं। बेस्ट एक्टर (मेल) कैटेगरी में दांव बेहद ऊँचे हैं रणवीर सिंह (धुरंधर), विक्की कौशल (छावा), दिग्गज मनोज बाजपेयी (जुगनुमा: द फेबल), सिद्धांत चतुर्वेदी (धड़क 2) और ईशान खट्टर (होमबाउंड)। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) कैटेगरी भी उतनी ही दमदार है, जिसमें शामिल हैं कृति सेनन (तेरे इश्क में), तृप्ति डिमरी (धड़क 2 ), यामी गौतम धर (हक), राधिका आप्टे (सिस्टर मिडनाइट) और कोंकणा सेन शर्मा (मेट्रो इन दिनों)।
प्रतिष्ठित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का ग्रैंड सेलिब्रेशन देखिए रविवार, 5 अप्रैल को रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal