गुवाहाटी : असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रचार अभियान को और तेज करने की तैयारी कर ली है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज एक बार फिर असम पहुंच रहे हैं। वे पार्टी और राजग समर्थित उम्मीदवारों के समर्थन में कमलपुर, मंगलदै और न्यू गुवाहाटी में चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी आज असम दौरे पर रहेंगे। वे ऊपरी असम के नाहरकटिया और तिनसुकिया के टिंगखोंग क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरपेटा और बरसोला विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं, अपने दौरे के दूसरे दिन गोलकगंज, दुधनै और पलाशबाड़ी में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी जोरदार चुनाव प्रचार अभियान चला रही है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस बीच एआईयूडीएफ के समर्थन में हैदराबाद के सांसद असदुद्दिन ओवैसी भी कई चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal