मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) एक बार फिर लाइव अवॉर्ड्स की कल्चर को स्क्रीन पर वापस ला रहा है, जब चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट 05 अप्रैल 2026 को रात 8:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (SET) और सोनी लिव पर होगा।
भारतीय सिनेमा और स्टोरीटेलिंग के सबसे भरोसेमंद सम्मान के तौर पर पहचाने जाने वाले स्क्रीन अवॉर्ड्स, फिल्ममेकिंग में उत्कृष्टता का जश्न मनाते हैं और उन क्रिएटिव टैलेंट्स को स्पॉटलाइट में लाते हैं जो इंडस्ट्री को आगे बढ़ा रहे हैं। इस साल का एडिशन बेहद स्टार-स्टडेड होगा, जिसमें होस्ट्स की पावरहाउस लाइन-अप शामिल है आलिया भट्ट, फराह खान, सुनील ग्रोवर और ज़ाकिर खान। यह मंच सिनेमा, म्यूज़िक, कॉमेडी और पॉप कल्चर की दुनिया को एक साथ लाएगा।
पहली बार इस प्रॉपर्टी को एक साथ लीनियर टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव अनुभव किया जाएगा। SET और सोनी लिव पर टेलीकास्ट के साथ-साथ स्क्रीन अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी होगा, जिससे यह और बड़े डिजिटल-नेटिव ऑडियंस तक पहुंचेगा। इसके अलावा 07 अप्रैल 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगा।
SPNI अपने लीनियर और डिजिटल इकोसिस्टम की ताकत का इस्तेमाल करते हुए इस अवॉर्ड शो को एक हाई-इम्पैक्ट, रियल-टाइम कल्चरल मोमेंट में बदलना चाहता है—ताकि दर्शकों को बड़े पैमाने पर एंगेजमेंट और एंटरटेनमेंट मिले।
आलिया भट्ट (अभिनेत्री) ने कहा, “सिनेमा मतलब डिटेल्स और वो एक फ्रेम जो पूरी कहानी बता देता है। लेकिन ऑडियंस तो मैजिक देखने आती है ना बड़े पर्दे पर बड़े-बड़े स्टार्स का मैजिक। हाँ, पर वो मैजिक बनता कैसे है? लाइटर्स की वजह से, सिनेमैटोग्राफर्स की वजह से। ये सब मिलके करते है न मैजिक, दोनों साथ में सेलिब्रेट होने वाले हैं चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स पर, 5 अप्रैल, रात 8:00 बजे, लाइव सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (SET) और सोनी लिव।”

नचिकेत पंतवैद्य (चीफ कंटेंट ऑफिसर, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) ने कहा, “सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में हमें बेहद खुशी है कि हम लाइव अवॉर्ड्स की मजबूत संस्कृति को फिर से अपनी स्क्रीन पर ला रहे हैं। स्क्रीन अवॉर्ड्स को लाइव लाकर हम दर्शकों को एक रियल-टाइम सेलिब्रेशन देना चाहते हैं, ताकि वे अपने घरों में आराम से बैठकर सिनेमा के सबसे बड़े पलों का अनुभव कर सकें। यह स्टार-स्टडेड शो सिर्फ एक अवॉर्ड सेरेमनी नहीं है, बल्कि एक हाई-इम्पैक्ट एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी है, जिसमें ऐसे मोमेंट्स होंगे जो दर्शकों को लगातार एंगेज रखेंगे। हमें गर्व है कि हम स्क्रीन अवॉर्ड्स के साथ जुड़े हैं, क्योंकि यह ऑथेंटिसिटी और क्रेडिबिलिटी को परिभाषित करता है, जो सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के ब्रांड विज़न से पूरी तरह मेल खाता है।”
अनंत गोयनका (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप) ने कहा, “चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 उस स्केल को दर्शाता है जिस पर हम आज अपने दर्शकों से जुड़ना चाहते हैं—एक ऐसे समय में जब कंटेंट कंजम्प्शन तेजी से डिजिटल-फर्स्ट और प्लेटफॉर्म-एग्नॉस्टिक हो गया है। ऑडियंस चाहती है कि ऐसे पलों का अनुभव उन्हें रियल-टाइम में मिले, अलग-अलग स्क्रीन पर और अपने हिसाब से। एक मजबूत मल्टी-प्लेटफॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया जैसे भरोसेमंद पार्टनर्स के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह सिनेमा का जश्न करोड़ों लोगों तक सार्थक तरीके से पहुंचे। चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स की सबसे बड़ी खासियत है इसकी क्रेडिबिलिटी, जो स्क्रीन अकादमी के सख्त और पारदर्शी प्रोसेस से आती है। जैसे ही हम इन अवॉर्ड्स को लाइव मल्टी-प्लेटफॉर्म पर ले जा रहे हैं, हमारा फोकस वही रहेगा—सिनेमा की उत्कृष्टता को उसी ईमानदारी और इंटेग्रिटी के साथ पहचानना, जैसा कि इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप से जुड़ा हुआ है।”
अवार्ड्स की पहुंच और विज़िबिलिटी को और बढ़ाने के लिए अडानी एयरपोर्ट्स OOH पार्टनर के रूप में जुड़ा है, जबकि द अवॉर्ड गैलरी ट्रॉफी पार्टनर के तौर पर साथ आया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal