महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। तीन साल पहले जिस पुलिसकर्मी की मौत को सामान्य हादसा मानकर बंद कर दिया गया था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और हत्या का परिणाम थी। इस जघन्य अपराध का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के ही दामाद ने किया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटी, दामाद और उनके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।क्या था मामला?25 अप्रैल 2021 को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जयंत बाल्लावार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। उस समय इसे सामान्य आकस्मिक मृत्यु माना गया, जिसमें लगा कि उन्हें चक्कर आया और हार्ट फेलियर या किसी प्राकृतिक कारण से उनकी जान चली गई। पुलिस ने भी इसे हादसा ही समझकर फाइल बंद कर दी थी, लेकिन असल में यह मौत एक हत्या थी, जिसे तीन साल तक छुपाया गया।दामाद के कुबूलनामे ने हिला दी पुलिसमामले का मोड़ तब आया जब मृतक जयंत की बेटी आर्या बाल्लावार की शादी के बाद एक बार फिर से इस केस ने तूल पकड़ लिया। उसके दामाद आशीष शेडमाके ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि जयंत की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसकी बेटी आर्या ने ही अपने पिता को जहर देकर मारा था।आशीष ने खुलासा किया कि आर्या और वह दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पिता जयंत इस रिश्ते के खिलाफ थे और वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी आशीष से हो। इस बात से नाराज आर्या ने अपने पिता का रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने अपने ममेरे भाई चैतन्य गेडाम से ₹5,000 में जहर मंगवाया। फिर आर्या ने अपने पिता को प्यार से जहर मिला हुआ मिल्कशेक पिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई।शादी के बाद फूटा पाप का घड़ाजयंत की मौत के बाद आर्या और आशीष ने शादी कर ली, लेकिन उनका जीवन सुखमय नहीं रहा। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। आशीष को अनुशासनहीनता के कारण पुलिस की नौकरी से भी निकाल दिया गया। इस विवाद और पछतावे ने दोनों को और भी क्रोधित कर दिया। अंत में, गुस्से और अपराधबोध के चलते आशीष ने पुलिस को सारा सच उगल दिया।सच्चाई का खुलासा होते ही महाराष्ट्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आर्या (बेटी), आशीष (दामाद), चैतन्य (जहर सप्लाई करने वाला) और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे केस के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal