Thursday , March 26 2026

Allianz Jio रीइंश्योरेंस को IRDAI की मंजूरी, संचालन शुरू 

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और एलियांज़ ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से 12 मार्च 2026 को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी। 

मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को Allianz की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा।

जियो फाइनेंशियल के एमडी एवं सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि यह Allianz के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। Allianz के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि JV भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगी।

कंपनी की अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, जिन्हें Allianz Jio Re का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंपनी का कहना है कि ‘Insurance for All’ 2047 लक्ष्य के बीच रीइंश्योरेंस क्षमता बढ़ाना सेक्टर की वृद्धि के लिए अहम होगा।