लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आईडीसी वर्ल्डवाईड क्वाटरली हार्डकॉपी पेरिफेरल्स ट्रैकर क्यू4 2025 के मुताबिक डिजिटल इमेजिंग सॉल्यूशंस में अग्रणी कंपनी, कैनन इंडिया ने कलर, मोनो और ओवरऑल लेज़र कॉपियर बेस्ड एम.एफ.पी सेगमेंट में लगातार नं. 1 स्थान पर रहते हुए 10 साल पूरे कर लिए। यह कैनन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे बिज़नेस को सरल व प्रभावशाली बनाने वाले इनोवेशन पेश करके ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की कंपनी की विरासत प्रदर्शित होती है।
आईडीसी रिपोर्ट के अनुसार, कैनन इंडिया ने साल 2025 में 31.9 प्रतिशत मार्केट शेयर दर्ज करते हुए उपरोक्त सभी सेगमेंट्स में खुद को नं. 1 के रूप में स्थापित किया। यह उपलब्धि उद्यमों, सरकारी संस्थाओं, एम.एस.एम.ई और कॉपी शॉप मालिकों द्वारा हाई-क्वालिटी, प्रभावशाली और इंटीग्रेटेड प्रिंटिंग समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
यह उपलब्धि हासिल करने पर उत्साहित तोशियाकी नोमुरा, प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, कैनन इंडिया ने कहा, ‘‘यह कैनन इंडिया के लिए गर्व का क्षण है। हम लगातार 10 सालों से भारत के लेज़र कॉपियर सेगमेंट में नं.1 के स्थान पर बने हुए हैं। इससे इनोवेशन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए हमारा निरंतर निवेश प्रदर्शित होता है। आज के गतिशील व्यवसायिक वातावरण में आधुनिक कार्यस्थलों के लिए ज्यादा स्मार्ट, कनेक्टेड और सुरक्षित समाधान जरूरी हो गए हैं। इसलिए हम अपने नैक्स्ट-जनरेशन एम.एफ.डी (मल्टी-फंक्शन डिवाईस) और इंटैलिजेंट सॉफ्टवेयर समाधानों द्वारा ऑफिस ऑटोमेशन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि डिजिटल तरीके से काम करने वाले ऑफिसों की एफिशियंसी और प्रोडक्टिविटी बढ़ सके। हम बिज़नेस ऑपरेशंस को सरल बनाने के लक्ष्य के साथ लगातार इनोवेट करते रहेंगे, ताकि हमारे ग्राहकों का विश्वास मजबूत हो और उन्हें दीर्घकालिक लाभ मिल सके।’’
सी. सुकुमारन (वाईस प्रेसिडेंट, कैनन इंडिया) ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों और पार्टनर्स के आभारी हैं, जिन्होंने कैनन इंडिया में लगातार विश्वास बनाए रखा। हम अपनी टीम के निरंतर सहयोग और समर्पण की भी सराहना करते हैं। उनके सामूहिक योगदान ने हमें यह उपलब्धि दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जैसे-जैसे बिज़नेस विकास करेंगे और स्मार्ट वर्कप्लेस टेक्नोलॉजी को अपनाएंगे, हम उन्हें इनोवेटिव और विश्वसनीय समाधान प्रदान करते रहेंगे, ताकि संगठन ज्यादा प्रभावी और प्रोडक्टिव तरीके से काम करने में समर्थ बनें।’’
कैनन इंडिया ने अपने एम.एफ.डी (मल्टी-फंक्शन डिवाईस) पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार किया है, ताकि बिज़नेस अपने डिजिटल परिवर्तन के सफर में ज्यादा विश्वसनीयता, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी बनाए रख सकें। कंपनी ने हाल ही में इमेजफोर्स सीरीज़ (इमेजफोर्स सी5100 कलर सीरीज़ और 6100 मोनो सीरीज़) लॉन्च की है। यह ए.आई-असिस्टेड मेंटेनेंस और सुगम कनेक्टिविटी, क्लाउड-रेडी इंटीग्रेशन, एडवांस्ड सिक्योरिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ एक स्मार्ट एम.एफ.डी है, जो नैक्स्ट-जेन एम.एफ.डी क्लाउड सिस्टम से कनेक्ट होने के बाद रियल टाईम में लगातार डिवाईस परफॉर्मेंस डेटा का विश्लेषण करती है। यूसेज़ पैटर्न को पहचानकर और मुख्य कंपोनेंट्स के जीवनकाल का अनुमान लगाकर यह प्रोएक्टिव सर्विसिंग संभव बनाती है, ताकि ज्यादा अपटाईम के साथ शक्तिशाली एवं इंट्यूटिव अनुभव मिले, जो बिज़नेस को ज्यादा सरलता से बेहतर नतीजे देने में समर्थ बनाए।
कैनन इंडिया एम.एफ.डी सेगमेंट में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत बनाए रखने पर केंद्रित है, जिसके लिए कंपनी निरंतर इनोवेट कर रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर टेक्नोलॉजी प्राप्त हो और फ्यूचर-रेडी वर्कस्पेस की बढ़ती मांगों को पूरा किया जा सके।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal