मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में 90 के दशक की दो दिग्गज और आइकॉनिक आवाज़ें अभिजीत भट्टाचार्य और कविता कृष्णमूर्ति मंच पर नज़र आएंगी। शो के दौरान कविता कृष्णमूर्ति ने अपने गाए हुए ‘रूप तेरा मस्ताना’ वर्ज़न के पीछे की एक अनकही कहानी साझा की, जिसे सुनकर दर्शक हैरान रह जाएंगे।
बातचीत के दौरान श्रेया घोषाल ने मज़ेदार अंदाज़ में एक ट्रिविया छेड़ा “मैं आपको एक छोटा सा ट्रिविया बताने वाली हूं। ‘रूप तेरा मस्ताना’ का एक वर्ज़न फिल्म आलाप के लिए कविता जी ने गाया था। जब उन्होंने हमें ये बताया, मैंने कहा कि ये बात तो पूरी दुनिया को पता होनी चाहिए।” इसके बाद उन्होंने कविता जी से खुद यह किस्सा सुनाने की गुज़ारिश की और इसे “वाकई शानदार पल” बताया।
कविता कृष्णमूर्ति ने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे बहुत शर्म आती है ये बात कहने में। ऐसा हुआ था कि पंचम दा ने अचानक मुझे रात को फोन किया और कहा, ‘बारह बजे तुम फिल्म सेंटर आ जाओ।’ जब मैं स्टूडियो पहुँची तो वहाँ सिर्फ 5-6 म्यूज़िशियन थे। मैंने पंचम दा से पूछा, ‘कौन सा गाना है?’ उन्होंने कहा, ‘रूप तेरा मस्ताना।’ मैंने तुरंत अपना हैंडबैग उठाया और कहा, ‘पंचम दा, वो तो किशोर दा का आइकॉनिक गाना है… मैं बेवकूफ़ हूँ क्या? आप मुझे इतना बड़ा बुद्धू समझ रहे हैं कि मैं माइक के पास जाकर ये गाना गाऊं?”
उन्होंने बताया, “फिर पंचम दा ने बंगाली में कहा, ‘तुम आ गई हो, अब तुम्हें माइक के पास जाकर गाना ही होगा’ और फिर मैंने ये गाना फिल्म आलाप के लिए गाया।”
अपने स्पेशल अपीयरेंस के बारे में कविता ने कहा, “इंडियन आइडल हमेशा से संगीत और टैलेंट का खूबसूरत जश्न रहा है। इस मंच पर आकर और इतने पैशनेट युवा सिंगर्स को गाते हुए देखना दिल को छू लेने वाला अनुभव है। कंटेस्टेंट्स ने हर गाने में इतनी भावनाएं और सच्चाई डाली कि हर परफॉर्मेंस को उन्होंने अपना बना लिया।”
नॉस्टैल्जिया और नई प्रतिभा का संगम पेश करता यह स्पेशल ड्रीम डुएट एपिसोड दर्शकों को अविस्मरणीय पल और सदाबहार संगीत का जादू देने वाला है।
इस खास ड्रीम डुएट एपिसोड को मिस न करें, जिसमें कविता कृष्णमूर्ति और अभिजीत भट्टाचार्य इंडियन आइडल पर नज़र आएंगे। हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal