Nashik Ashok Kharat Sex Scandal : नासिक के सेक्स स्कैंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक हलचल मचा दी है। ढोंगी तांत्रिक और कथित ढोंगी अशोक खरात का नाम लगातार चर्चा में है। हालिया खुलासों में पता चला है कि खरात खुद को ‘कृष्ण का अवतार’ (Ashok Kharat Krishna Avatar) बताता था और महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए अनेक तरीके अपनाता था। उसके खिलाफ 100 से अधिक अश्लील वीडियो और कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप सामने आए हैं, जो इस मामले को और भी भयावह बना रहे हैं।ढोंगी अशोक खरात खुद को बताता था ‘कृष्ण का अवतार’ और महिलाओं को राधापुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि खरात के पास 100 से अधिक अश्लील वीडियो हैं, जिनमें वह महिलाओं को डराकर और भ्रामक तरीकों से यौन शोषण करता था। महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए वह कहता था कि वह ‘कृष्ण का अवतार’ है, और कहता था कि उसकी पिछली जन्म में वह महिलाओं की राधा थीं। वह महिलाओं को ताबे का लोटा रखकर मंत्र पढ़ने का नाटक करता था। इसके अलावा, महिलाओं को पेड़ा और कड़वे नमकीन वाले पानी से नशीला कर उनके साथ अपनी हरकतें अंजाम देता था।इस मामले में नासिक के शिर्डी पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए नीरज जाधव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जाधव ने खरात के केबिन से सीसीटीवी फुटेज लीक करने और पीड़ित लड़की के स्क्रीनशॉट भेजने का आरोप है। उसकी पूछताछ जारी है, और पुलिस जांच कर रही है कि जाधव के पास और कौन-कौन से सबूत हैं।ढोंगी अशोक खरात की अमित शाह के साथ फोटो वायरलवहीं, एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि खरात की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए पूछा है कि भाजपा नेताओं के साथ खरात के संबंध क्या हैं, और इसकी जांच होनी चाहिए।सुषमा अंधारे का दावा- रूपाली चाकणकर खरात से सीख रही थी तंत्र-मंत्रउद्धव ठाकरे की पार्टी की नेता सुषमा अंधारे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एक महिला पीड़ित ने उन्हें बताया है कि रूपाली चाकणकर, जो महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष हैं, खरात से तंत्र-मंत्र विद्या भी सीख रही थीं। इसके लिए उन्होंने अपनी अनामिका उंगली भी काट ली थी। सुषमा ने एक फोटो दिखाते हुए दावा किया कि यह रूपाली चाकणकर की है, जिसमें उनकी रिंग फिंगर पर सफेद कपड़ा लिपटा हुआ है।यह खुलासे राजनीतिक हलकों में सनसनी फैलाने वाले हैं। विपक्षी दल इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। खरात का यह काला खेल न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, बल्कि इससे जुड़े नेताओं और अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal