Thursday , March 19 2026

यूनियन बैंक : बैंकिंग कार्यों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर दिया ज़ोर

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय में एक दिवसीय “महिला विशेष हिंदी कार्यशाला” का आयोजन किया गया। आशीष पाण्डेय (प्रबंध निदेशक एवं सीईओ), नितेश रंजन (कार्यपालक निदेशक) की गरिमामयी उपस्थिति में इस समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हरीश सिंह चौहान (केंद्रीय गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उप निदेशक, कार्यान्वयन), विशेष अतिथि चित्रा देसाई (लेखिका एवं अधिवक्ता) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान, बैंक में हिंदी के प्रचार-प्रसार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कार्यपालकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालकों द्वारा बैंकिंग कार्यों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल युग में, ई-टूल्स और तकनीकी संसाधनों के उपयोग से राजभाषा में कार्य करना अधिक सरल और प्रभावी हो गया है। उन्होंने ग्राहक सेवा में मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं की भूमिका को रेखांकित किया। महिला नेतृत्व विकास, बदलते बैंकिंग परिदृश्य और कार्य संस्कृति में समन्वय के महत्व पर ज़ोर दिया।

मुख्य अतिथि हरीश सिंह चौहान ने भारत सरकार के राजभाषा नियमों और अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेष अतिथि चित्रा देसाई ने “महिला सशक्तिकरण” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया।