Monday , March 16 2026

मुंबई मिलन! ‘सलीम खान की सेहत कैसी है’ अखिलेश ने पूछा सलमान खान से….सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

मुंबई : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों एक बड़े आर्टवर्क के सामने पोज़ देते नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर “मुंबई मिलन” कैप्शन के साथ शेयर किया और सलमान खान को टैग भी किया।फोटो में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और जींस में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव अपने ट्रेडमार्क पहनावे—लाल टोपी, सफेद कुर्ता-पायजामा और काले नेहरू जैकेट—में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सलमान खान के पिता और मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान की तबियत का हाल भी पूछा। सलमान ने बताया कि उनका इलाज जारी है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।इस अनोखी मुलाकात की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है। फैंस और यूजर्स इस मीटिंग को लेकर उत्साहित हैं। मुंबई में यह मुलाकात उस समय हुई जब सलमान खान अपने पिता की सेहत को लेकर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिता रहे थे। राजनीति और फिल्म जगत के इस मिलन ने दोनों ही क्षेत्रों के फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है।