लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने अपने ‘लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस’ व्यवसाय के माध्यम से गोवा में गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब (जीवीसीसी) अवार्ड्स 2026 के पांचवें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारत के प्रमुख आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स और उद्योग जगत के प्रभावशाली लोग आर्किटेक्चर और डिज़ाइन में उत्कृष्टता, नवाचार और स्थिरता का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आए।
गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब (जीवीसीसी) के अंतर्गत आयोजित इन पुरस्कारों में जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच पूर्ण हुई उत्कृष्ट परियोजनाओं को 15 श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इन श्रेणियों में आवासीय, वाणिज्यिक, हॉस्पिटैलिटी, संस्थागत तथा विशेष डिजाइन से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट शामिल थे।
इस वर्ष गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब (जीवीसीसी) अवार्ड्स को देशभर से बड़ी संख्या में प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। जो इस क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और उपयोगकर्ता-केंद्रित डिजाइन के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती हैं। विजेताओं का चयन एक निष्पक्ष, कड़ी और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इसके लिए प्रतिष्ठित जूरी पैनल का गठन किया गया था, जिसमें प्रख्यात वास्तुकार और डिजाइन विशेषज्ञ शामिल थे। इनमें आर्किटेक्ट विवेक सिंह राठौड़, आर्किटेक्ट हार्टमुट, आर्किटेक्ट यतिन पटेल, आर्किटेक्ट सौरभ चंद्रा, आर्किटेक्ट राहुल साठे और आर्किटेक्ट चरणजीत सिंह शाह सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे।
इस अवसर पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब (जीवीसीसी) अवार्ड्स का पाँचवाँ संस्करण भारत के डिजाइन भविष्य को सम्मानित करने और उसे नई दिशा देने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। समय के साथ गोदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब एक प्रभावशाली उद्योग मंच के रूप में विकसित हुआ है। नवाचार और स्थिरता पर आधारित इस साल के आयोजन ने सफलता के नए मानक तय किए हैं। हमें कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स देखने को मिले, जो नई सोच और सही सामग्री के चुनाव को दर्शाते हैं। ये दिखाते हैं कि कैसे अच्छे डिज़ाइन से लोगों के अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप भारत के वास्तुकला और डिजाइन समुदाय को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवीसीसी के माध्यम से हमारा उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देना, उत्कृष्टता को पहचान देना और ऐसी डिजाइन सोच को प्रोत्साहित करना है जो भविष्य के लिए अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और सार्थक स्थानों के निर्माण में योगदान दे।”
पुरस्कार समारोह में वास्तुकला और डिजाइन क्षेत्र के वरिष्ठ पेशेवरों के साथ-साथ उभरते प्रतिभाशाली डिजाइनर और उद्योग के साझेदार भी शामिल हुए। यह मंच ज्ञान के आदान-प्रदान, सहयोग और भविष्य की डिजाइन सोच पर सार्थक संवाद का अवसर बना। विजेताओं को सुरक्षित, स्मार्ट और अधिक टिकाऊ वातावरण के निर्माण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के विभिन्न प्लेटफॉर्म और साझेदार मीडिया नेटवर्क के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal