Wednesday , February 25 2026

स्वराज ट्रैक्टर्स ने एमएस धोनी के साथ अपनी भागीदारी का किया विस्तार

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महिंद्रा समूह के अंग, स्वराज ट्रैक्टर्स ने एमएस धोनी के साथ ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर अपनी भागीदारी बढ़ाने की घोषणा की। साझा मूल्यों पर आधारित यह भागीदारी, स्वराज के ब्रांड विकास का रणनीतिक स्तंभ बन गई है। यह गठजोड़ उस समय से स्वराज के ब्रांड विकास का रणनीतिक स्तंभ बन गया है, जब पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने कृषि कार्यों के लिए स्वराज ट्रैक्टर चुना। इस तरह इस भागीदारी में प्रमाणिकता और विश्वसनीयता भी जुड़ गई।

एमएस धोनी ने स्वराज की दृश्यता (विज़िबिलिटी) बढ़ाने और ग्राहकों के बीच ब्रांड की लोकप्रियता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका ज़मीन से जुड़ा व्यक्तित्व, विश्वसनीयता और उनकी भरोसेमंद छवि, स्वराज के मज़बूती और विश्वसनीयता के मूल्यों से काफी मिलती-जुलती है।

एमएंडएम लिमिटेड के स्वराज डिवीज़न के मुख्य कार्यकारी, गगनजोत सिंह ने इस भागीदारी पर अपनी टिप्पणी में कहा, “एमएस धोनी स्वराज के सिद्धांतों, भरोसा, प्रमाणिकता और प्रदर्शन पर निरंतर ध्यान को रेखांकित करते हैं। इस भागीदारी ने हमें ग्राहकों के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाने में मदद की है, साथ ही ब्रांड को सबसे अलग करने वाले मूल्यों को दृढ़ता प्रदान की है। आने वाले दिनों में, उनका साथ, हर तरह के बाज़ार में स्वराज की विरासत को कायम रखते हुए इसकी विश्वसनीयता बढ़ाने और ब्रांड को आधुनिक नज़रिए वाली ऊर्जा के साथ पेश करने की हमारी कोशिश को आगे बढ़ाएगा।”

इस भागीदारी के विस्तार के तहत धोनी स्वराज के आगामी एकीकृत विज्ञापन अभियानों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दिखेंगे और ब्रांड के अगले बड़े उत्पाद को पेश करने के लिए उत्सुकता पैदा करने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिसे प्रगतिशील भारतीय किसानों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।