लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रेडिसन होटल ग्रुप (आरएचजी) और एमबीडी ग्रुप ने आज एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जो मास्टर फ्रेंचाइज़ी समझौते के तहत भारत में आरएचजी के लग्ज़री और लाइफस्टाइल ब्रांड्स रेडिसन कलेक्शन और रेडिसन रेड के विस्तार को समर्थन देगी। यह साझेदारी आरएचजी के वैश्विक ब्रांड मानकों और गवर्नेंस फ्रेमवर्क पर आधारित है और भारत में लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी एवं लाइफस्टाइल सेगमेंट के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग के माध्यम से आरएचजी के वैश्विक ब्रांड प्लेटफॉर्म और एमबीडी ग्रुप की विकास व संचालन विशेषज्ञता को एक साथ लाया जाएगा।
आरएचजी भारत में इन ब्रांड्स के विकास को विभिन्न माध्यमों और रणनीतिक साझेदारियों के जरिए आगे बढ़ाता रहेगा। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत एमबीडी ग्रुप पूरे भारत में रेडिसन कलेक्शन और रेडिसन रेड होटलों के विकास को समर्थन देगा। आरएचजी की स्वतंत्र विकास पहलों और व्यापक पार्टनर नेटवर्क के साथ-साथ, एमबीडी ग्रुप चिह्नित और आपसी सहमति वाले स्थानों पर दोनों ब्रांड्स के लिए बिज़नेस डेवलपमेंट, मैनेजमेंट और फ्रेंचाइज़िंग की जिम्मेदारी भी निभाएगा।
यह साझेदारी भारत जैसे प्रमुख बाजार में आरएचजी की विकास रणनीति को और मजबूती देगी। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू एमबीडी होटल नोएडा, जो क्षेत्र का पहला पांच सितारा होटल है, अब व्यापक उन्नयन (अपग्रेडेशन) के बाद रेडिसन कलेक्शन एमबीडी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। यह होटल भारत में आरएचजी के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले होटलों में से एक है।
यह बदलाव भारत में आरएचजी के लग्ज़री पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत स्थापित लैंडमार्क होटलों को प्रीमियम ब्रांड श्रेणी में उन्नत किया जा रहा है, साथ ही रेडिसन कलेक्शन और रेडिसन रेड का विस्तार अन्य साझेदारों के नेटवर्क के माध्यम से भी जारी रहेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal