Saturday , February 21 2026

सौराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें 6 दिन प्रभावित रहेगी, कई देर से चलेंगी

राजकोट : सौराष्ट्र में राजकोट रेलवे डिवीजन के जामनगर-लाखाबावल सेक्शन में डबल ट्रैक कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 21 फरवरी से 26 फरवरी तक रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान सौराष्ट्र मेल समेत कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रद्द) किया गया है।मार्ग परिवर्तनपोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 26 फरवरी को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय जेतलसर-भक्तिनगर मार्ग से चलाई जाएगी।देरी से चलने वाली ट्रेनेंओखा-भावनगर एक्सप्रेस: 24 फरवरी को ओखा स्टेशन से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।वैष्णोदेवी-जामनगर एक्सप्रेस: 23 फरवरी को मार्ग में 30 मिनट की देरी होगी।ओखा-बनारस एक्सप्रेस: 26 फरवरी को आवश्यकता अनुसार मार्ग में रोकी जा सकती है।आंशिक रूप से रद्द/शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनेंभावनगर-ओखा एक्सप्रेस(25 फरवरी को) राजकोट तक ही चलेगी | मुंबई सेंट्रल-ओखा सौराष्ट्र मेल(25 फरवरी) राजकोट तक ही चलेगी |शालीमार-ओखा एक्सप्रेस(24 फरवरी) हापा तक ही चलेगी |तिरुनेलवेली-जामनगर एक्सप्रेस(24 फरवरी) हापा तक ही चलेगी | ओखा-भावनगर एक्सप्रेस (26 फरवरी) राजकोट से चलेगी | ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल(26 फरवरी) राजकोट से चलेगी |यात्रियों से अपीलरेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक ऐप के माध्यम से ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।