Friday , February 20 2026

अडोबी ने छात्रों के लिए की Photoshop, Acrobat और Firefly AI की मुफ्त पेशकश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। क्रिएटिविटी, प्रोडक्टिविटी और पर्सनालाईज़्ड ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करने में ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर, अडोबी ने इंडिया ए.आई इंपैक्ट समिट में घोषणा की कि कंपनी द्वारा भारत में प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को ए.आई संचालित क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी प्रदान करने के लिए सामरिक निवेश किया जाएगा। ए.आई लोगों द्वारा कंटेंट तैयार करने, विचारों को साझा करने, बिज़नेस खड़ा करने और अपनी कल्पनाओं को जीवंत बनाने के तरीके में परिवर्तन ला रहा है।

अडोबी की उद्योग में अग्रणी एप्लीकेशन, जैसे Firefly, Photoshop और Acrobat अगली पीढ़ी को ए.आई पर आधारित करियर के लिए तैयार कर रही हैं। स्टूडेंट्स भारत में संबद्ध उच्च शिक्षण संस्थानों में अब ये एप्लीकेशन निशुल्क इस्तेमाल कर सकेंगे। यह टूलकिट पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और क्रेडेंशियल्स के साथ अडोबी के क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराएगी, जिससे स्टूडेंट्स ग्रेजुएट होते-होते विशेष कौशल भी प्राप्त कर सकेंगे।

अडोबी की यह घोषणा भारत सरकार के क्रिएट इन इंडिया के उद्देश्य पर जोर देती है। इससे यूनियन बजट 2026 का लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। जो साल 2030 तक एनिमेशन, विज़्युअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ए.वी.जी.सी) क्षेत्रों में दो मिलियन नौकरियों का निर्माण करने पर केंद्रित है। अडोबी भारत सरकार के साथ साझेदारी में उद्योग द्वारा प्रमाणित अपने पाठ्यक्रम के साथ अपनी पहली ए.आई पेशकश उन 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में निशुल्क देगा, जहाँ पर कंटेंट क्रिएटर लैब मौजूद है।

अडोबी के चेयरमैन एवं सी.ई.ओ, शांतनु नारायण ने कहा, ‘‘अडोबी भारत में लाखों स्टूडेंट्स को क्रिएटिविटी के अवसर और ए.आई कौशल प्रदान कर रहा है। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूँ कि भारत के स्टूडेंट्स उद्योग के अग्रणी अडोबी टूल्स से क्या क्रिएट करते हैं और विकसित भारत का सफर कैसे आगे बढ़ाते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, “स्टूडेंट्स जैसे-जैसे ए.आई कौशल प्राप्त करेंगे, उन्हें जनरेटिव ए.आई के लिए अडोबी के अद्वितीय दृष्टिकोण और अत्याधुनिक इनोवेशन का लाभ भी मिलेगी। वो ए.आई जनरेटेड कंटेंट का उपयोग कर सकेंगे, जो सुरक्षित और कमर्शियल उपयोग के लिए तैयार है। उन्हें एप्लीकेशन में अन्य जनरेटिव ए.आई मॉडलों के साथ काम करने का लचीलापन भी मिलेगा।’’

अडोबी फायरफ्लाई एक ऑल-इन-वन क्रिएटिव ए.आई स्टूडियो है, जो दुनिया के सबसे अच्छे क्रिएटिव ए.आई मॉडलों को एक स्थान पर लेकर आता है। यह उद्योग के सबसे बेहतर मॉडलों को गूगल, ओपनए.आई, रनवे आदि पार्टनर्स के साथ इंटीग्रेट करता है, ताकि स्टूडेंट्स को अपने तरीके से क्रिएट करने के लिए मॉडलों और टूल्स में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और विकल्प मिल सकें। Acrobatप्रो स्टूडेंट्स की प्रोडक्टिविटी और सहयोग को बढ़ाता है। वो टैक्स्ट और इमेज को एडिट करके सबसे बेहतर काम करके दिखा सकते हैं।

भारत के ए.आई और क्रिएटिव ईकोसिस्टम में निवेश की घोषणा भारत में उच्च शिक्षा के संस्थानों को अपने विद्यार्थियों को ए.आई पॉवर्ड टूल्स और करियर के लिए महत्वपूर्ण स्किल्स प्रदान करने में समर्थ बनाएगी। कंपनी के ग्लोबल स्किलिंग और करियर पाथवे प्रोग्राम, अडोबी डिजिटल एकेडमी के अंतर्गत अडोबी ने नैसकॉम फ्यूचरस्किल्प प्राईम के साथ सहयोग किया है। जो इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (मायटी) के साथ गठबंधन में एक डिजिटल स्किल अभियान है। इस सहयोग के अंतर्गत भारत में लर्नर्स को उद्योग के लिए महत्वपूर्ण कोर्स और सर्टिफिकेट निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

यह अभियान स्टूडेंट्स को क्रिएटिविटी, प्रोडक्टिविटी और ए.आई पॉवर्ड स्किल्स प्रदान करेगा, जो ग्राफिक डिज़ाईन, वीडियो और विज़्युअल इफेक्ट्स, एनिमेशन, गेमिंग, मार्केटिंग, मीडिया, ई-कॉमर्स, एजुकेशन एवं टेक्नोलॉजी जैसे मुख्य सेक्टर्स के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी आधुनिक और तेजी से बदलते करियर के लिए तैयार हो सकेंगे।

ये घोषणाएं इंडिया ए.आई इंपैक्ट समिट के दौरान की गईं, जिसमें ए.आई में क्रिएटिविटी, ह्यूमन कैपिटल, विश्वास और सुरक्षा के लिए भारत सरकार के ए.आई आधारित अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए अडोबी एक मुख्य पार्टनर है। 

अडोबी के चेयरमैन और सीईओ, शांतनु नारायण मुख्य वक्ता हैं और अडोबी यहाँ पर एक समर्पित एक्सपीरियंस ज़ोन में अपने लेटेस्ट इनोवेशन पेश करेगा। यह अनेक पैनल वार्ताओं में हिस्सा भी लेगा। 

समिट के दौरान अडोबी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ साझेदारी में कथावतार का प्रदर्शन कर रहा है। यह भारतीय लोककथाओं पर आधारित पाँच मेड-इन-इंडिया शॉर्ट ए.आई फिल्में हैं। ये फिल्में नई पीढ़ी के मुख्य ए.आई फिल्मनिर्माताओं द्वारा बनाई गई हैं, जिनका प्रीमियर समिट में मंत्रालय के ए.आई थिएटर में किया जाएगा।