Thursday , February 12 2026

असम से 16 घुसपैठियों को वापस भेजा गया बांग्लादेश

गुवाहाटी : असम में घुसे 16 घुसपैठियों को बीती रात बांग्लादेश वापस भेज दिया गया। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व में विपक्षी सरकार वोट बैंक के स्वार्थ में पिछले दरवाजे से अनजान लोगों को असम में घुसपैठ करने की सुविधा प्रदान करती थी। आज असम सरकार राज्यवासियों के अस्तित्व सुरक्षा की खातिर अनजान घुसपैठियों के विरूद्ध परी तरह से कदम उठा रही है। यह आज सभी के सामने है। हमारे इसी कदम के चलते बीती रात असम में अवैध रूप से घुसे े 16 बांग्लादेशी नागरिकों को जिस रास्ते से आए थे उसी रास्ते से वापस उनके देश भेज दिया गय है।उल्लेखनीय है कि असम से लगने वाली बांग्लादेश की सीमा पर जहां बीएसएफ के जवान सीमा की सुरक्षा में लगे हुए हैं, वहीं असम पुलिस भी किसी तरह के घुसपैठ को रोकने के लिए अपनी ओर से हर संभव कदम उठा रही है।