लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (बीएसई: 531508 | एनएसई: एवरेडी) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए अपने गैर-लेखा परीक्षित वित्तीय परिणाम की घोषणा की। कंपनी ने वित्त वर्ष ’26 की तीसरी तिमाही के दौरान आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब एवरेडी ने आय में बढ़ोतरी हासिल की है।
मुख्य कार्यकारी अनिर्बान बनर्जी ने कहा “एवरेडी ने वित्त वर्ष ’26 की तीसरी तिमाही के दौरान एक बार फिर वृद्धि दर्ज की। इस दौरान चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल के बावजूद वृद्धि बनी रही। बैटरी व्यवसाय ने प्रदर्शन बनाए रखा, जिसमें अल्कलाइन बाज़ार हिस्सेदारी 19% के स्तर पर पहुंच गई। संतुलित मूल्य-निर्धारण पहल (कैलिब्रेटेड प्राइसिंग एक्शन) और प्रभावी हेजिंग रणनीतियों से ज़िंक की बढ़ी हुई कीमतों और मुद्रा में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करने में मदद मिली। कुछ श्रेणियों में थोड़ी नरमी दर्ज हुई, लेकिन पोर्टफोलियो अपग्रेडेशन, लागत अनुशासन और निष्पादन में निरंतरता पर निरंतर जोर के मद्देनज़र मांग की स्थिति सामान्य होने पर कंपनी बेहतर परिचालन लिवरेज से लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है।“
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal