लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज (इंडिया) के चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का निष्कर्ष ऐसे समय में वैश्विक व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जब लंबे समय से बनी अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश निर्णयों को प्रभावित किया है। यह समझौता सीमा-पार वाणिज्य के लिए अधिक पूर्वानुमेयता और एक स्थिर ढांचा प्रदान करता है तथा वैश्विक बाजारों को विश्वास का मजबूत संकेत देता है।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण ‘विकसित भारत’ की ओर अग्रसर हो रहा है, दो प्रमुख लोकतांत्रिक देशों का रणनीतिक और आर्थिक अभिसरण केवल द्विपक्षीय व्यापार तक सीमित न रहकर व्यापक वैश्विक महत्व रखता है। यह समझौता बेहतर बाजार पहुंच, गहरे व्यावसायिक सहयोग और दीर्घकालिक निवेश प्रवाह के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है।
उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस जटिल वार्ता को दूरदर्शिता और रणनीतिक सोच के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। यह एक समयोचित और भविष्य उन्मुख कदम है, जो निष्पक्ष, स्थिर और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था में विश्वास को और मजबूत करता है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal