Saturday , February 14 2026

स्वदेशी पहल के तहत OLA ने शुरू की भारत में बनी BESS ओला शक्ति की डिलिवरी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मकर संक्रांति के मौके पर ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार को “प्रारंभ 2026” में अपनी स्वदेशी 4680 भारत सेल प्लेटफॉर्म की लखनऊ में विस्तार की घोषणा की। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब लखनऊ में व्यवसायों और स्टार्टअप्स को सीधे 4680 भारत सेल या 1.5kWh 4680 भारत सेल बैटरी पैक खरीदने की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसका उपयोग ऑटोमोटिव, ह्यूमनॉइड्स, ड्रोन और पोर्टेबल मेडिकल उपकरणों जैसे विविध क्षेत्रों में किया जा सकेगा। 

इस कदम से लखनऊ और पूरे भारत में डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग वाली नई ऊर्जा स्टोरेज सॉल्यूशंस के साथ स्टार्टअप्स और व्यवसाय तेजी से इनोवेट और स्केल कर सकेंगे। समूचे लखनऊ मे मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पच्चीस से ज्यादा परिवारों को शुभ मुहूर्त के अंदर भारतीय निर्मित BESS ओला शक्ति की चाभी सौंपी गई।

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि उसका रेसिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) ओला शक्ति अब खरीद के लिए उपलब्ध है। शक्ति 6kW/9.1kWh की डिलीवरी जनवरी 2026 के अंत से और शक्ति 3kW/5.2kWh की डिलीवरी फरवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी। साथ ही, कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल रोडस्टर X+ 9.1kWh की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो 4680 भारत सेल से पावर्ड है और सिंगल चार्ज पर 500 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। इसके अलावा, S1 Pro+ 5.2kWh की डिलीवरी पूरे भारत में स्केल-अप कर दी गई है।

इन सभी उत्पादों का केंद्र 4680 भारत सेल है। कंपनी का इन-हाउस एनर्जी प्लेटफॉर्म, जो अब दो-व्हीलर पोर्टफोलियो के साथ-साथ ओला शक्ति को भी पावर देता है। एक सेल, एक प्लेटफॉर्म, एक पोर्टफोलियो – पूरी तरह भारत के लिए बनाया गया। ओला शक्ति भारतीय घरों, खेतों और व्यवसायों के लिए ऊर्जा को पोर्टेबल, ऑन-डिमांड संसाधन के रूप में एक्सेस, कंट्रोल और उपयोग करने के तरीके में मूलभूत बदलाव लाता है।

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, “4680 भारत सेल हमारे इन-हाउस एनर्जी और मोबिलिटी इकोसिस्टम का मूल है। अब हम इस प्लेटफॉर्म को कंज्यूमर व्हीकल्स और रेसिडेंशियल एनर्जी से आगे बढ़ाकर स्केल कर रहे हैं। व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए 4680 भारत सेल प्लेटफॉर्म को खोलकर हम ह्यूमनॉइड्स, ड्रोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और पोर्टेबल मेडिकल मशीनों जैसे विविध एप्लीकेशंस को सक्षम बना रहे हैं। व्यवसाय या तो सीधे 4680 भारत सेल खरीद सकते हैं या हमारे 1.5kWh 4680 भारत सेल बैटरी पैक का उपयोग करके अपने उत्पादों को तेजी से बना और स्केल कर सकते हैं। एक सेल और एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म से मोबिलिटी, एनर्जी और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को पावर देकर हम भारत में डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग वाली भविष्य-तैयार एनर्जी बैकबोन बना रहे हैं।”

ओला शक्ति दो कॉन्फ़िगरेशन 3kW/5.2kWh कीमत ₹1,49,999 और 6kW/9.1kWh कीमत ₹2,49,999 में उपलब्ध है। यह सिस्टम एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, इंडक्शन कूकर, फार्म पंप और कम्युनिकेशन उपकरणों को पावर दे सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग और फुल लोड पर 1.5 घंटे तक का बैकअप मिलता है। उत्पाद ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट और ओला इलेक्ट्रिक स्टोर्स पर उपलब्ध है, जिसमें शक्ति 9.1kWh की डिलीवरी जनवरी 2026 के अंत से और शक्ति 5.2kWh की फरवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी।

रोडस्टर X+ 9.1kWh की कीमत ₹1,89,999 है। इसमें 11kW मोटर और 9.1kWh बैटरी (4680 भारत सेल से पावर्ड) है, जो सिंगल चार्ज पर 500 किमी तक रेंज, 125 kmph टॉप स्पीड और 0-40 kmph मात्र 2.7 सेकंड में देती है। S1 Pro+ 5.2kWh की कीमत ₹1,90,338 है। इसमें 13kW मोटर और 5.2kWh बैटरी (4680 भारत सेल से पावर्ड) है, जो IDC रेंज 320 किमी तक, 130 kmph टॉप स्पीड और 0-40 kmph मात्र 2.1 सेकंड में प्रदान करती है। यह घोषणा भारत में स्वदेशी बैटरी टेक्नोलॉजी और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में ओला इलेक्ट्रिक के मजबूत कदम को दर्शाती है।