Saturday , October 24 2026

मनमोहक प्रस्तुति से दिया सत्य की राह पर चलने का संदेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। माण्टफोर्ट इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में “द लाइट दैट ग्राण्ट्स” विषय पर कक्षा दो के छात्रों ने बहुत ही रोचक और मनमोहक, प्रस्तुति दी। रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने सत्य की राह पर चलने का संदेश दिया। 

यह कहानी हमें सिखाती है कि सच्चाई और अच्छाई की हमेशा जीत होती है। हमें हमेशा अपनी शक्तियों का उपयोग अच्छे कार्यों हेतु करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल ब्रदर जीनू अब्राहम ब्रदर, टी. टी मैथ्यू, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर अंजू, सिस्टर बिंसी और छात्रों के अभिभावक उपस्थित थे।