लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गुजरात साइंस सिटी की एक्वेटिक गैलरी में समुद्री जीवन पर केंद्रित एक दूरदर्शी और ज्ञानवर्धक इकोलॉजी सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सत्र का नेतृत्व डॉ. भाविक पटेल (निदेशक, सस्टेनेबल इकोलॉजी फाउंडेशन) ने किया। जिसमें एक्वारिस्ट और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सत्र के दौरान, डॉ. पटेल ने समुद्री जीवों की विभिन्न प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवासों और समुद्री इकोसिस्टम में उनके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर शोध एवं दस्तावेजीकरण केसे किया जाता है, उसकी जानकारी दी, जो शोधकर्ताओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हुईं।
फोटोग्राफिक डोक्युमेंटेशन तकनीकों के माध्यम से प्राकृतिक आवास में समुद्री जीवन की पहचान और अवलोकन करने की पद्धति को दर्शको ने बड़ी रूचिसे जाना। उनके प्रलेखित चित्रों से समुद्री जीवन की अद्भुत दुनिया की झलक देखने मिली।
डॉ. पटेल ने समुद्री जैव विविधता और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया। इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों ने समुद्री जीव विज्ञान के बारे में नई जानकारी, संशोधन पद्धति और सस्टेनेबल विकास के लिए उपयोगी दृष्टिकोण के बारे में नया ज्ञान प्राप्त किया।
गुजरात साइंस सिटी की यह पहल समुद्री इकोसिस्टम के बारे में जागरूकता फैलाने और वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal