ऋषि साहित्य व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन करता है : उमानंद शर्मा
उन्नाव (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘अशोक महाविद्यालय, गंज मुरादाबाद के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 429वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना की गई।


उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता प्यारे मोहन श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी सुनीता श्रीवास्तव ने अपने पूज्य माताजी स्व. सुशीला देवी एवं पिताजी स्व. उदय शंकर लाल की स्मृति में भेंट किया। सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि साहित्य व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन करता है। डा. नीलम गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के प्रबंधक विवेक सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर उमानंद शर्मा, डा. नीलम गुप्ता, सुमन पाण्डेय, पदमा गुप्ता, संस्थान के प्रबन्धक विवेक सिंह पटेल, अवधेश कुमार (बीएड विभाग), अरविन्द कुमार व सत्यनारायण (डीएलएड विभाग), राम सेवक वर्मा (बीएड विभाग) एवं सुशील कुमार (प्रशासनिक अधिकारी) सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें मौजूद थे।
 Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal
				 
		
		 
						
					 
						
					