Sunday , September 8 2024

AKTU : होली मिलन संग हुआ कर्मचारी संघ का पुनर्गठन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से कर्मचारी संघ का पुनर्गठन किया। संघ के संरक्षक मंडल में डॉ. राजीव कुमार सिंह (उप कुलसचिव), डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी (जनसंपर्क अधिकारी), डॉ. अनुज कुमार शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर), राम सागर को मनोनीत किया गया।

इसके अलावा सर्वसम्मति से धीरज को अध्यक्ष, सुनील कुमार पांडेय (सहायक कुलसचिव) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिश्चंद्र को उपाध्यक्ष, ज्योतिर्मय यादव को वरिष्ठ महामंत्री, राजीव मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राजकुमार यादव को सह कोषाध्यक्ष, कुँवर सिंह, राजकुमार द्विवेदी व अवधेश शर्मा को सह महामंत्री एवं मुकेश मौर्य को मीडिया प्रभारी नामित किया गया।