Friday , September 20 2024

भारत हस्तशिल्प महोत्सव : संगीतमय योग की प्रस्तुति संग नृत्य की प्रस्तुति ने मचाया धमाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वावधान में कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में चल रहे हैं भारत हस्तशिल्प महोत्सव में जहां एक तरफ फिश एक्वेरियम की धूम मची है वहीं दूसरी तरफ फैशन का तड़का अपना एक अलग अंदाज बिखेर रही है। गुनगुनी धूप में अंगूठी योग प्रस्तुति सभी का मनमोहन रही है। भारत जय श्रीराम सेल्फी पॉइंट पर डिस्ट्रिक्ट योगसाना स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान व दिव्य आशीष योग संस्थान के योग प्रशिक्षक आशीष के नेतृत्व में अनूठी योग प्रस्तुति ‘राम आएंगे’, ‘जय हो’ एवं ‘वंदे मातरम’ से आए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में खुशी, पलक, श्रद्धा, आयूष, रौनक, महक, अंजलि, नीरज, आलोक ने संगीत में योग की प्रस्तुति दी।

अखिल भारतीय कविता लोक सृजन संस्थान के सौजन्य से लोकार्पण, सम्मान एवं काव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य नीरव की दो कृतियों, शास्त्रीय समालोचन, तुलसी के छंद और दिग्दर्शिका घानाक्षरी गुंजन का लड़का का लोकार्पण भी किया गया। कवि और कवित्रियों को उत्तरीय एवं सम्मान पत्र भेंट कर कविता लोक गौरव मानद उपाधि से विभूषित किया गया। सम्मानित होने वाली विभूतियों में डॉ. हरिशंकर मिश्र, अमरनाथ अग्रवाल, डॉ. श्रीमंगल सिंह मंगल, डॉ. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी, डॉ. योगेश अस्थाना, महेश प्रकाश, विनोद कुमार गुप्ता, निवेदिता श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सरिता सदाबहार, डॉ. उमेश प्रकाश, जयप्रकाश तिवारी, मंजू सक्सेना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वहीं सुरभि कल्चरल ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनन्या दुबे ने राम सिया राम पर, अर्षजीत कौर ने क्रिस्टल बांग्ला नृत्य, सोपी सिंह व आरोही ने वन वन चली मैं पर नृत्य की प्रस्तुति दी। थाप संस्था द्वारा रिचा गोयल के नेतृत्व में अर्थव गोयल, सुध कत्थक एवं अन्य प्रस्तुतियां जैसे मोहे रंग दो लाल, सिलसिला यह चाहत का, वीरा, शिवन्या, अदिति, अहाना ने प्रस्तुत किया।