Saturday , July 27 2024

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन : दीपिका श्रीवास्तव के सिर पर सजा तीज क्वीन का खिताब

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सामाजिक संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को सांस्कृतिक परंपरा सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद मिसेज उत्तर प्रदेश डॉ. नीरू मित्तल मिसेज व विशिष्ट अतिथि पुनीता भटनागर ने सभी सदस्यों को हरियाली तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की संस्थापिका नीलू त्रिवेदी हमेशा अपने कार्यक्रमों के द्वारा महिला उत्थान के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को अछुन्न रखने का सराहनीय प्रयास करती रहती हैं।

कार्यक्रम में लखनऊ एवं अन्य शहरों से आई हुई महिलाओं ने सोलह सिंगार कर भाग लिया। विभिन्न विषयों पर कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। नमिता श्रीवास्तव एवं रिचा तिवारी ने ज्यूरी सदस्य की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में दीपिका श्रीवास्तव ने परंपरा तीज क्वीन का खिताब जीता, जबकि संजू अग्रहरी फर्स्ट अप, श्वेता झा सेकंड रनर अप रही। रुचि, छाया कौशल, नेहा श्रीवास्तव ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजाजीपुरम ने बाजी मारी। संस्था की प्रदेश अध्यक्षा शशि पांडे, संयोजिका पीयूष कश्यप एवं सौम्या सिन्हा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। रश्मि वर्मा, श्रुति प्रिया, पुष्पा सिंह, कुसुम पाठक, अनिशा कुमारी, प्रवीना भूषण ने अपनी जिम्मेदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन आरजे प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया।