Saturday , February 14 2026

‘शान ए अटल’ और क्रिसमस के रंग में सराबोर रही यूपी महोत्सव की दूसरी शाम

51 किलों का केक काटकर जन्मदिन मनाया

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव की दूसरी शाम ‘शान ए अटल’ और क्रिसमस के रंग में सराबोर रही।

समारोह में आयोजित शान ए अटल में  ए पी गौतम, विजय प्रकाश पांडेय, यासीन इब्ने, रौनक सीतपुरी, अंकीत प्रसून, सूबेदार वर्मा, वीरु वर्मा, आरिफ अलवी, अलीशा मेराज, कीर्ति शर्मा, सूर्य प्रकाश सूर्य, अवध बिहारी, अभिषेक केशरवानी सहित अन्य कवियों ने अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिनिधी कविताओं को सुनाकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर स्वः अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर 51 किलों का केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया गया।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अगले सोपानों में अर्चना रावत, स्नेह रावत, प्रिया, आराध्या गुप्ता, गिनिशा मिश्रा, कोमल सोनी, मीनाक्षी बिष्ट, जैशिका और सुनयना ने पंजाबी लोक नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। इस मौके पर सम्पूर्ण शुक्ला ने सैन्टा क्लाज के रूप में मैरी  क्रिसमस मैरी क्रिसमस गीत को सुनाकर प्रभु ईशु मसीह का जन्मदिन सेलीब्रेट किया तो राजश्री श्रीवास्तव, माही सिंह, गुंजन वर्मा, कमल और रजनी ने क्रिसमस के अन्य गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को क्रिसमस के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम लोग उपस्थित थे।