Monday , October 5 2026

TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन ने मचाई धूम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टीवीएस मोटर कंपनी ने ओडिशा के कटक में टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते परिवार के साथ मेगा डिलीवरी उत्सव मनाया। कंपनी ने एक ही दिन में टीवीएस आईक्यूब मिलियनR स्पेशल एडिशन के 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी की। 25 अगस्त 2026 को लॉन्च हुए इस नए एडिशन को इतने कम समय में ग्राहकों से मिल रहा यह शानदार रिस्पॉन्स इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। 

इस स्पेशल एडिशन को सड़कों पर 10 लाख से ज्यादा टीवीएस आईक्यूब पूरे होने के ऐतिहासिक पड़ाव का जश्न मनाने के लिए लॉन्च किया गया था। 10 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे से प्रेरित, जिन्होंने टीवीएस आईक्यूब के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाया है, मिलियनR एडिशन इस बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है। यह भारत के सबसे पसंदीदा फैमिली ईवी के रूप में अपनी जगह को और मजबूत करता है।

टीवीएस मोटर के ईवी पोर्टफोलियो के प्रमुख स्कूटर के रूप में, टीवीएस आईक्यूब ने कंपनी को इलेक्ट्रिक दोपहिया श्रेणी में अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभाई है, जिसके दम पर टीवीएस मोटर इस साल बाजार हिस्सेदारी में नंबर 1 बन गई है।मिलियनR एडिशन डिजाइन, तकनीक और रोजमर्रा की सुविधा का बेहतरीन संगम है। यह 3.5 किलोवाट घंटा वेरिएंट पर आधारित है। इस एडिशन में उत्तरी ध्रुवीय रोशनी (नॉर्दर्न लाइट्स) से प्रेरित नया ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन रंग, प्रीमियम सीट कवर, खास मिलियनR बैज और आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं। ये सभी इसे एक अलग और प्रीमियम पहचान देते हैं।